Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » शहर को स्वच्छता में उत्कृष्ट बनाने के लिए निगमायुक्त ने अपनाया सख्त रवैया प्रातः निरीक्षण में के दौरान 3 सार्वजनिक शौचालय बंद पाये जाने पर संचालन एजेंसियों एवं शराब दुकानों के पास पास गन्दगी मिलने पर कुल 61 हजार रुपए 5 सौ रुपए की चालानी कार्रवाई
    ताजा ख़बरें

    शहर को स्वच्छता में उत्कृष्ट बनाने के लिए निगमायुक्त ने अपनाया सख्त रवैया प्रातः निरीक्षण में के दौरान 3 सार्वजनिक शौचालय बंद पाये जाने पर संचालन एजेंसियों एवं शराब दुकानों के पास पास गन्दगी मिलने पर कुल 61 हजार रुपए 5 सौ रुपए की चालानी कार्रवाई

    admin By adminNovember 15, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने और नागरिकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों, जन सुविधा केंद्र और मॉडर्न शौचालयों का निर्माण किया गया है। इनका समय पर खुलना, साफ-सफाई और संचालन नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिये। यह निर्देश निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार प्रातः निरीक्षण के दौरान दिये। उन्होंने कहा की इन सार्वजनिक शौचालयों, जन सुविधा केंद्र और मॉडर्न शौचालयों से दी जाने वाली सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना संचालन एजेंसियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विभिन्न सार्वजनिक शौचालय के संचालन में लापरवाही बरतने और प्रातः निरीक्षण के दौरान बंद पाये जाने पर संचालन एजेंसियों पर कुल 38 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही करायी।

    इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य विभाग एवं अतिक्रमण टीम द्वारा गुरूवार की रात्रि में विभिन्न स्थानों पर शराब दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर 23 हजार 5 सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। कुल 61 हजार 5 सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।
    *इनके विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई*-पुरानी कलेक्टरेट परिसर में बना जन सुविधा केंद्र जिसके कारण उन्होंने संचालन एजेंसी पर 8 हजार, पुरानी तहसील परिसर में बने दो मॉडर्न शौचालय पर ₹15-15 हजार रुपए ।
    शहर की देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकानों जिनमें जवाहरगंज, कटरा, राधा तिराहा, रेलवे स्टेशन ,गुरु गोविंदसिंहवार्ड ,वल्लभनगर, राजीव नगर, काकागंज, धर्म श्री, गऊघाट ,सिविल लाइन शराब दुकान पर 23500/-चालानी कार्रवाई की गई ।
    *साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति निगम का संकल्प*
    आयुक्त खत्री द्वारा नियमित निरीक्षण और भ्रमण के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर निगम द्वारा दी जाने वाली नागरिक सेवाओं के साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। शहर को साफ-स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने हेतु निगम की विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं का उचित संचालन सुनिश्चित हो इसके लिए निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही जो दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर भी कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को आयुक्त ने पुरानी तहसील तिराहा के पास स्थित एक किराना दुकान और सांची दूध पार्लर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, दुकानों पर डिस्पोजल और अन्य अमानक प्लास्टिक सामग्री पाई गई। आयुक्त ने मौके से इन सामग्रियों को जब्त कराया और संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर आगे ऐसी गलती दोबारा हुई तो चालानी कार्यवाही की जाएगी।
    *नागरिकों से संवाद: प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील*
    भ्रमण के दौरान आयुक्त खत्री ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक अमानक पॉलिथीन या प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करें और दूसरों को भी इस दिशा में जागरूक करें। नगर निगम का उद्देश्य शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य को बनाए रखना है, जिसमें नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने जिला पंचायत चौराहे से कमिश्नर निवास की ओर जाने वाली रोड का भी उन्होंने निरीक्षण किया और इस सड़क के सौंदर्यकरण करने के निर्देश भी दिए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार, स्वच्छता निरीक्षक अनुरुद्ध चाचौंदिया,सफाई दरोगा अनिल घारू, अजय रैकवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    स्वास्थ्य

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    By adminSeptember 5, 20261

    सागर । स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के घर के नजदीक पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की…

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.