सागर । स्वच्छ भारत मिशन के तहत “स्वच्छता मैराथन दौड़“ का आयोजन नगर परिषद बांदरी में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अविराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही स्वच्छता के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा छात्रों को मैराथन प्रतियोगिता में पुरस्कार एवं मेडल वितरित किये गए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम राईज स्कूल बांदरी से नगर परिषद टीन शेड तक किया गया जिसकी दूरी लगभग 2 किमी तक थी। इस मैराथन प्रतियोगिता में खुरई विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन को बहुत ही शानदार तरीके से कराया गया जिससे पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र में अच्छा संदेश गया है। अविराज सिंह ने कहा कि केवल सफाई कर्मियों के भरोसे शहर को स्वच्छ नहीं रखा जा सकता हमें भी आगे बढ़कर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाये रखना चाहिए। इसके बाद अविराज सिंह बांदरी एवं मालथौन मंडल की भजन प्रतियोगिता में शामिल हुए एवं उन्होंने मालथौन में किला परिसर में स्थित महाकाली मंदिर में छप्पन भोग अर्पित कर मां दुर्गा का आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम, मकसूद अली, अवदेश ठाकुर, कल्लू राजपूत, सुरेन्द्र सिंह, रावराजा राजपूत, उमेश राय, अजय राजपूत, नीलेश सराफ, सचिन साहू, कुलदीप राय, सीएमओ प्रभुशकर खरे उपस्थित थे।