Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मुख्यमंत्री ने बीना को दी करोड़ों की सौगातें, खुलेगा पॉलीटेक्निक कालेज, मंडी बामौरा बनेगी नगर परिषद लाडली बहनों के खातों में राशि हुई अंतरित
    राजनीति

    मुख्यमंत्री ने बीना को दी करोड़ों की सौगातें, खुलेगा पॉलीटेक्निक कालेज, मंडी बामौरा बनेगी नगर परिषद लाडली बहनों के खातों में राशि हुई अंतरित

    admin By adminSeptember 9, 2024No Comments156 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। मप्र में परिसीमन आयोग का गठन किया है, जो नए सिरे से संभाग और जिलों की सीमाएं तय करेगी इसी के आधार पर प्रदेश में नए जिले बनाये जाएंगे इसमें बीना भी शामिल होगा । यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए कही । मालूम हो कि लंबे समय से बीना को जिला बनाये जाने की मांग उठ रही है । सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने 3 हजार करोड़ से अधिक की सौगातों की जहां घोषणा की तो वहीं मप्र राज्य परिसीमन आयोग बनाने की बात कहते हुए बीना को नया जिला बनाए जाने की घोषणा को टालते हुए कहा कि भविष्य में जो नए जिले और संभाग बनेंगे उनमें बीना जिला भी शामिल होगा। हालांकि बीना को खिमलासा, मंडी बामौरा सहित सारे इलाके को लेकर उन्होंने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। कुल मिलाकर नया जिला छोड़कर बीना विधायक निर्मला सप्रे ने जो मांगा वह सब बीना को मिल गया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीना में सौगातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने यहां से करीब 2125 करोड़ से अधिक की सौगातें दी हैं। बता दें कि बीना को कई दशकों से जिला बनाने की मांग उठ रही थी, बीते दिनों लगभग बीना—खुरई को मिलाकर जिला बनाया जाना तय माना जा रहा था, लेकिन कतिपय तकनीकि और केंद्र से मिले अप्रत्यक्ष निर्देशों के बाद बीना का जिला बनने का सपना फिर अधूरा रह गया। हालांकि सीएम यादव ने इसकी भरपाई के लिए कई घोषाणाएं की हैं, ताकि बीना की जनता निराश न हो।

    *निर्मला सप्रे का स्पष्टीकरण मैं विकास नहीं कर पा रही थी*
    बीना से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंची विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा ज्वाइन करने और दलबदल को लेकर मंच से जनता के सामने स्पष्टीकरण भी दिया। उन्होंने कहा कि एक महिला का राजनीति में आना बहुत कठिन होता है। मैंने अपने दायित्व को निभाया है। बीना के हर एक सदस्य को अपना परिवार माना है। आपके अपनत्व और स्नेह के बलबूते ने ही मुझे प्रेरित किया कि मुझे बीना के विकास के लिए आगे बढ़ना है। मैं एक लक्ष्य को लेकर चल रही हूं। हमारा बीना सच्चे विकास से कोसों दूर है। मुझे बीना के विकास के लिए प्राणों की आहूुति देना पड़ें तो भी मैं पीछे नहीं हटूंगी। मैंने ठोकर भी खाई, निराश भी हुई, लेकिन आप लोगों के विश्वास के कारण में फिर खड़ी हो सकीं। ये आपका ही दिया हुआ वचन है कि दीदी आपको ही विचार करना है और विकास करना है। मैं विधायक तो बन गई थी, लेकिन विकास कार्य कराने में असमर्थ थी, इसलिए बीना विकास के लिए मैंने विचार किया और आज यहां हूं। बाबा महाकाल के बेटे आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी के समझ शपथग्रहण कर विकास की राह पर आगे बढ़ी।

    *सीएम के सामने बीना विधायक निर्मला सप्रे ने यह मांगे रखीं*
    — बीना को जिला बना दीजिए
    — बीना नदी परियोजना में बीना के सारे 151 गांव जोड़े जाएं।
    — 25 पंचायतें खुरई में लगती हैं, उन्हें बीना में जोड़ा जाए।
    — खिमलासा को पूर्ण तहसील का दर्जा मिले, ताकि खुरई तहसील में न जाना पड़े।
    — मंडीबामौरा को नगर पंचायत का दर्जा मिले और कॉलेज खोला जाए।
    — भानगढ़ के लोगों को एक कॉलेज दिया जाए, उप तहसील के लिए भवन दिया जाए।
    — बीना में पॉलिटेक्निक कॉलेज दिया जाए।
    — पेट्रोकैमिकल हब में आने वाली कंपनियों में बीना के लोगों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
    — बीना को 40 किलोमीटर लंबा नया रिंगरोड दिया जाए।
    — ऐतिहासिक एरण को कलेंडर में शामिल कर पर्यटन स्थल घोषित किया जाए।
    — बीना नगर पालिका के लिए नया बड़ा भवन दिया जाए।
    — कृषि उपज मंडी का विस्तारित किया जाए। 35 एकड़ में नई मंडी बनाई जाए।
    — शहरी और ग्रामीण महिला बाल विकास कार्यालय की स्वीकृति दी जाए।
    *सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीना के लिए यह घोषणाएं की हैं*
    — युवाओं—बेरोजगारों के लिए आईटी पार्क बुंदेलखंड में बनेगा
    — बीना में पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेगा। पेट्रोकैमिकल्स कोर्स संचालित होंगे
    — एरण में संस्कृति मंत्रालय का उत्सव चालू किया जाएगा।
    — बीना में नया आईटीआई खोला जाएगा।
    — बीना सिंचाई परियोजना में छूटे सारे 151 गांव इसमें जोड़े जाएंगे
    — बीना में 30 करोड़ की लागत से 100 बिस्तर की नई अस्पताल भवन का निर्माण
    — बीना नगर पालिका का विस्तार, 5 करोड़ का नया भवन मंजूर
    — सागर के लिए 301 करोड़ की सड़कों के लिए मंजूरी
    — खिमलासा को पूर्ण तहसील बनाया जाएगा
    — मंडीबामौरा उप तहसील व आवासीय भवन के किए 2 करोड़ की स्वीकृति
    — भानगढ़ में उपतहसील भवन के लिए 2 करोड़।
    — मंडी बामौरा ग्राम पंचायत को नगर परिषद बनाया जाएगा
    — 50 लाख से नया मंडी भवन बनेगा
    — बीना नगर पंचायत के नए भवन के लिए 1.30 करोड़ की स्वीकृति।
    — बीना नगर पालिका विकास कार्य के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति।
    — इंडोर—आउटडोर स्टेडियम के लिए 3 करोड़ की घोषणा।
    — बीना बायपास को मंजूरी, 40 करोड़ की स्वीकृति।
    — परिसीमन आयोग के बाद जो नए जिले बनेंगे उनमें बीना भी शामिल होगा।
    सभा को खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, गोपाल भार्गव आदि ने भी संबोधित किया ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    किसान खाद्य बीज के लिए तो युवा रोजगार के लिए परेशान : अमित दुबे ( रामजी ) दतिया उप चुनाव में माहौल कांग्रेस के पक्ष में

    July 16, 2026

    भाजपा की ताकत बूथ कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन सागर नगर मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : सरोज पांडे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उद्योगपति सुनील डेंगरे परिवार से की भेंट

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.