Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से ओरछा अद्भुत स्थल : मुख्यमंत्री हरदौल महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया, पारंपरिक मोनिया नृत्य में शामिल होकर लोक कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

    November 7, 2026

    वोकल फॉर लोकल का संदेश लेकर सपरिवार बाजार पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अपने ही वार्ड के दुकानदारों से की दीपावली की खरीदारी छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील

    November 7, 2026

    रूप चतुर्दशी पर सागर की बिटिया गरिमा गोस्वामी का सम्मान, मिस एमपी का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव – विधायक शैलेंद्र जैन

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से ओरछा अद्भुत स्थल : मुख्यमंत्री हरदौल महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया, पारंपरिक मोनिया नृत्य में शामिल होकर लोक कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
    • वोकल फॉर लोकल का संदेश लेकर सपरिवार बाजार पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अपने ही वार्ड के दुकानदारों से की दीपावली की खरीदारी छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील
    • रूप चतुर्दशी पर सागर की बिटिया गरिमा गोस्वामी का सम्मान, मिस एमपी का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव – विधायक शैलेंद्र जैन
    • बीएमसी की पीजी सीटें बढ़कर हुईं 110 डीन डॉ पी एस ठाकुर के कार्यकाल में अब तक पचास सीटों की हुई वृद्धि
    • धनतेरस पर केंद्रीय जेल पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन, श्रीमती अनुश्री जैन बंदियों को फल-मिष्ठान वितरित
    • स्वामित्व योजना की निःशुल्क रजिस्ट्री गरीबों के स्वाभिमान और आर्थिक आजादी का दस्तावेज – विधायक भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र के पाली और आलखेड़ी ग्रामों ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
    • स्वामित्व संपत्ति कार्ड ग्रामीणों के अधिकार, आत्मनिर्भरता की कानूनी पहचान – मंत्री गोविंद राजपूत स्वामित्व योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्री कर मंत्री ने हितग्राहियों को दिया लाभ
    • कलेक्टर ने बीएमसी का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न वार्डों, निर्माणाधीन कार्यों में घूमे सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » रूप चतुर्दशी पर सागर की बिटिया गरिमा गोस्वामी का सम्मान, मिस एमपी का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव – विधायक शैलेंद्र जैन
    ताजा ख़बरें

    रूप चतुर्दशी पर सागर की बिटिया गरिमा गोस्वामी का सम्मान, मिस एमपी का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव – विधायक शैलेंद्र जैन

    admin By adminNovember 7, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। रूप चतुर्दशी के अवसर पर सागर की बेटी गरिमा गोस्वामी द्वारा मिस एंड मिसेज एमपी सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में मिस एमपी का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर सागर का नाम गौरवान्वित करने पर विधायक निवास पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी ने गरिमा गोस्वामी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    रूप चतुर्दशी के विशेष अवसर पर गरिमा की इस उपलब्धि ने उत्सव की खुशियों को और भी खास बना दिया। जिस प्रकार यह पर्व सौंदर्य, सकारात्मकता और आत्मविश्वास का संदेश देता है, उसी प्रकार गरिमा ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से सागर का गौरव बढ़ाया है।

    उल्लेखनीय है कि द पॉजिटिव इंडिया कंपनी द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज एमपी सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले ताज लेकफ्रंट होटल में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आई लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में गरिमा गोस्वामी ने मिस एमपी का खिताब अपने नाम किया।
    इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर की बेटी गरिमा गोस्वामी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर मिस एमपी का प्रतिष्ठित खिताब हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि सागर की समस्त बेटियों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। गरिमा की सफलता साबित करती है कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि रूप चतुर्दशी के पावन अवसर पर गरिमा जैसी प्रतिभाशाली बेटी का सम्मान करना हम सभी के लिए विशेष खुशी का विषय है। रूप का वास्तविक अर्थ केवल बाहरी सुंदरता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संस्कार और आंतरिक शक्ति भी है। गरिमा ने अपनी उपलब्धि से यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा और आत्मविश्वास के संगम से बेटियां सफलता के नए शिखर छू सकती हैं। उनकी यह सफलता महिला सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण है और अन्य युवतियों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा देती है। वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी ने कहा कि गरिमा गोस्वामी ने मिस एमपी का खिताब जीतकर सागर को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
    इस अवसर पर उपस्थित सभी ने गरिमा गोस्वामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि वह भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सागर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करती रहें।
    इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मेघा दुबे,निशा शिंदे,प्रीति शर्मा,माधुरी राजपूत,राम गोस्वामी, आशा गोस्वामी,समर्थ गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से ओरछा अद्भुत स्थल : मुख्यमंत्री हरदौल महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया, पारंपरिक मोनिया नृत्य में शामिल होकर लोक कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

    November 7, 2026

    वोकल फॉर लोकल का संदेश लेकर सपरिवार बाजार पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अपने ही वार्ड के दुकानदारों से की दीपावली की खरीदारी छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील

    November 7, 2026

    धनतेरस पर केंद्रीय जेल पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन, श्रीमती अनुश्री जैन बंदियों को फल-मिष्ठान वितरित

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024530

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025313

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024275
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से ओरछा अद्भुत स्थल : मुख्यमंत्री हरदौल महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया, पारंपरिक मोनिया नृत्य में शामिल होकर लोक कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

    By adminNovember 7, 20266

    सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ओरछा का श्रीरामराजा सरकार मंदिर हम…

    वोकल फॉर लोकल का संदेश लेकर सपरिवार बाजार पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अपने ही वार्ड के दुकानदारों से की दीपावली की खरीदारी छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील

    November 7, 2026

    रूप चतुर्दशी पर सागर की बिटिया गरिमा गोस्वामी का सम्मान, मिस एमपी का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव – विधायक शैलेंद्र जैन

    November 7, 2026

    बीएमसी की पीजी सीटें बढ़कर हुईं 110 डीन डॉ पी एस ठाकुर के कार्यकाल में अब तक पचास सीटों की हुई वृद्धि

    November 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से ओरछा अद्भुत स्थल : मुख्यमंत्री हरदौल महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया, पारंपरिक मोनिया नृत्य में शामिल होकर लोक कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

    November 7, 2026

    वोकल फॉर लोकल का संदेश लेकर सपरिवार बाजार पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अपने ही वार्ड के दुकानदारों से की दीपावली की खरीदारी छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील

    November 7, 2026

    रूप चतुर्दशी पर सागर की बिटिया गरिमा गोस्वामी का सम्मान, मिस एमपी का खिताब जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव – विधायक शैलेंद्र जैन

    November 7, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024530

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025313
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.