सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के चार नगरीय निकायों खुरई नगर पालिका, नगर परिषद बरोदिया कलां, नगर परिषद बांदरी और नगर परिषद मालथौन में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा खुरई नगर पालिका को 6 करोड़, नगर परिषद बरोदिया कलां को 3 करोड़, नगर परिषद बांदरी को 3 करोड़, 3 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृत करने के लिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव तथा नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार व्यक्त किया है।