Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    युवाओं की ऊर्जा का उपयोग सृजन और विकास में हो, अराजकता में नहीं : अविराज सिंह

    November 4, 2026

    वेस्टर्न बायपास निर्माण साइट पहुंचे कलेक्टर, मुआवजा वितरण में न हो विसंगति, जल्द हल हों राजस्व मामले, भूमि सीमांकन व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    November 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों के 501 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित , कमिश्नर ने नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युवाओं की ऊर्जा का उपयोग सृजन और विकास में हो, अराजकता में नहीं : अविराज सिंह
    • वेस्टर्न बायपास निर्माण साइट पहुंचे कलेक्टर, मुआवजा वितरण में न हो विसंगति, जल्द हल हों राजस्व मामले, भूमि सीमांकन व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
    • नशे में वाहन चलाने वालों के 501 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित , कमिश्नर ने नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश
    • निगमायुक्त ने हफ़सिली डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल पर विशाल गोवर्धन पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया
    • खातेगांव थाना प्रभारी की शराब माफिया द्वारा हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की
    • समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे, सामाजिक एकता की मजबूत कड़ी बनें कार्यकर्ता : श्याम तिवारी समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी प्राथमिकता : मधुकर जाटव
    • कलेक्टर ने किया तिली चौराहा ऑडिटोरियम, कनेरादेव आवासीय कॉलोनी, शहर के प्रमुख चौराहों एवं छोटी झील घाट का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    • सड़क दुर्घटना के बाद का गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण; सूझबूझ और प्राथमिक चिकित्सा से किसी की जान बचाई जा सकती है— डॉ. सौरभ जैन सड़क सुरक्षा व प्राथमिक चिकित्सा: कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं को सिखाए जीवन-रक्षक गुर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » वेस्टर्न बायपास निर्माण साइट पहुंचे कलेक्टर, मुआवजा वितरण में न हो विसंगति, जल्द हल हों राजस्व मामले, भूमि सीमांकन व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
    ताजा ख़बरें

    वेस्टर्न बायपास निर्माण साइट पहुंचे कलेक्टर, मुआवजा वितरण में न हो विसंगति, जल्द हल हों राजस्व मामले, भूमि सीमांकन व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    admin By adminNovember 4, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर ! शहर के यातायात को नई दिशा देने वाले निर्माणाधीन वेस्टर्न बायपास (NH-146) के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने आज कलेक्टर दिलीप यादव स्वयं निर्माण स्थल पहुंचे। लेहदरा से बरखेड़ी गुरु तक प्रस्तावित इस 20.19 किमी लंबे मार्ग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रभावित भू-स्वामियों के मुआवजा वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने बायपास मार्ग का लेआउट देखा और प्रस्तावित फ्लाईओवर, रैंप तथा अधिग्रहित जमीनों का विस्तृत विवरण लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रभावित गांवों के किसानों एवं भू-स्वामियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुआवजा राशि की गणना और वितरण में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। फौती, नामांतरण, सीमांकन, नक्शा सुधार तथा सिंचित-असिंचित भूमि से जुड़ी राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। जिन मृतक भू-स्वामियों के मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हैं, उनकी सूची तत्काल पेश करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते वाले लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटारा हो।
    कलेक्टर श्री यादव ने यह भी निर्देश दिये कि बायपास को सर्वसुविधायुक्त और सुरक्षित बनाया जाए। वन क्षेत्र से गुजरने वाले हिस्से के दोनों ओर बाउंड्री वॉल और जालीदार फेंसिंग लगाई जाए, साथ ही जरूरत के अनुसार रिटेनिंग वॉल बनाई जाए। मुख्य रोड क्रॉसिंग पर भविष्य के यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए सभी जगह साइनेज और ट्रैफिक कंट्रोल संरचनाएं विकसित की जाएं। उन्होंने पीएचई, राजस्व, एनएच सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
    उल्लेखनीय है कि 688.31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 20.19 किमी लंबे बायपास का निर्माण एम एस आर्केन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सागर शहर को भारी यातायात से मुक्ति दिलाते हुए नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से सीधे जोड़ना है। निरीक्षण के दौरान पीडी एनएचएआई मृदुल राकेश मिश्रा, एसडीएम सागर रोहित वर्मा, एसडीएम जैसीनगर नवीन सिंह ठाकुर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी और निर्माण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    युवाओं की ऊर्जा का उपयोग सृजन और विकास में हो, अराजकता में नहीं : अविराज सिंह

    November 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों के 501 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित , कमिश्नर ने नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश

    November 4, 2026

    निगमायुक्त ने हफ़सिली डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल पर विशाल गोवर्धन पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024529

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025313

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024275
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    युवाओं की ऊर्जा का उपयोग सृजन और विकास में हो, अराजकता में नहीं : अविराज सिंह

    By adminNovember 4, 20261

    मालथौन। भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत मालथौन के शासकीय महाविद्यालय…

    वेस्टर्न बायपास निर्माण साइट पहुंचे कलेक्टर, मुआवजा वितरण में न हो विसंगति, जल्द हल हों राजस्व मामले, भूमि सीमांकन व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    November 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों के 501 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित , कमिश्नर ने नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश

    November 4, 2026

    निगमायुक्त ने हफ़सिली डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल पर विशाल गोवर्धन पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    युवाओं की ऊर्जा का उपयोग सृजन और विकास में हो, अराजकता में नहीं : अविराज सिंह

    November 4, 2026

    वेस्टर्न बायपास निर्माण साइट पहुंचे कलेक्टर, मुआवजा वितरण में न हो विसंगति, जल्द हल हों राजस्व मामले, भूमि सीमांकन व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    November 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों के 501 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित , कमिश्नर ने नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई जारी रखने के दिए निर्देश

    November 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024529

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025313
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.