सागर। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपरपज स्कूल), वर्तमान उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा अविराम वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली के शुभारंभ अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यालय परिसर में उपस्थित पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति एवं इतिहास को याद रखने वाले हमेशा अपने ध्येय की प्राप्ति करते हैं और जीवन में निरंतर प्रगति करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी, अखिलेश पाठक, विनय रंजन श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, विकास चौकसे सहित अन्य पूर्व छात्रों द्वारा विधायक शैलेंद्र जैन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए पूर्व छात्र एक-दूसरे से गले मिलकर पुराने दिनों की यादें ताजा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बिताए अपने विद्यार्थी जीवन, पूर्व शिक्षकों की कार्यशैली, उनके शिक्षण अनुभव एवं विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। दो शताब्दियों की गौरवशाली विरासत का उत्सव मनाते हुए सभी पूर्व छात्रों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता देखने को मिली।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी संस्कृति एवं इतिहास को याद रखता है, वह हमेशा प्रगति करता है और जीवन में आगे बढ़ता है। आज अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित अविराम वाहन रैली के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सागर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड की वर्षों पुरानी गौरवशाली विरासत है। इस संस्थान ने अनेक प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित कर समाज एवं देश के विकास में योगदान दिया है। विद्यालय की ऐतिहासिक पहचान एवं गौरवशाली परंपरा को संभालना, संजोना और आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
विधायक श्री जैन ने कहा कि विद्यालय की प्रगति एवं विकास के लिए जो भी संभव होगा, उसके लिए तन, मन और धन से समर्पित रहेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन एवं शासन स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पूर्व छात्रों से भी विद्यालय के विकास एवं उसकी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित पूर्व छात्रों की अविराम वाहन रैली का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रैली के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
रैली के मध्य में पूर्व छात्रों द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्रों में विशेष उत्साह एवं भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। दो शताब्दियों की ऐतिहासिक यात्रा को याद करते हुए पूर्व छात्रों ने विद्यालय के गौरव एवं उसकी उपलब्धियों को नमन किया।
पूर्व छात्रों की इस अविराम वाहन रैली में जिला एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था के पूर्व छात्र दिलीप श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के शाला गीत के रचयिता छात्र अनमोल चौरसिया को ₹5,000 की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं संस्थान के प्रति पूर्व छात्रों के योगदान को सराहा गया।
इस अवसर पर विक्रम सोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे अन्नी, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह ठाकुर, सुदेश तिवारी, श्रीमती सविता मिश्रा, प्रवीण पांडे, मनोज नेमा, संदीप खरे, मनीष नेमा, डॉ. रणजीत सिंह, विनय चौबे, दीपांकर दुबे, राजकुमार भूरिया, राजकमल केशरवानी, आलोक अग्रवाल, राजीवरत्न गोलंदाज, रामशंकर पांडे, विनोद तिवारी, फहीमदाद खान,आशीष गौतम, इंजीनियर पी.सी. दीवान, अनिल गुप्ता, नरेंद्र चौकसे, अनिल सेलट, जगदीश सेन, राजकुमार परलानी, पी.एन. मिश्रा, श्री अनूप तिवारी, रामवतार यादव, प्रदीप पांडे, स्वदेश तिवारी, अवधेश तिवारी, विद्याभूषण तिवारी, एहसान उल्लाह अंसारी, डॉ. राजीव टंडन, नितिन साहू, बद्री पटेल, एजाज कुरैशी, अमित जैन, अलीम खान, नईम खान, खिलन सिंह शिल्पी, बालकिशन साहू, हृदेश, कैलाश नारायण तिवारी, श्री नितिन जैन, राजेश द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव, अंशुल भार्गव, आशुतोष तिवारी, सुशील मिश्रा, विनीत राठौर, जितेंद्र राठौर, बसंत सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे।
विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित अविराम वाहन रैली ने पूर्व छात्रों को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने के साथ ही विद्यालय के प्रति सम्मान, आत्मीयता एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।