सागर। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय मालथौन के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर की पुरुष टीम ने शानदार एवं उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता (चैंपियन) का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के 14 महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की थी।
प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों में महाविद्यालय की पुरुष टीम के ऊर्जावान खिलाड़ियों— पारस लोधी, अनिकेत अहिरवार, खुशाल कोरी, सोहिल अहिरवार, विश्वास सेन, सत्यम यादव, जयदीप साहू, मयंक कोरी, विक्रम जाटव एवं देवांश सिंग ने अद्भुत खेल कौशल, उच्च कोटि की अनुशासनप्रियता और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए महाविद्यालय का मान बढ़ाया।

महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत से महाविद्यालय को जो गौरव दिलाया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
इस सफलता के पीछे महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारियों का कुशल मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से कोच एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दयाराम राजपूत तथा टीम मैनेजर भगवत प्रसाद ने खिलाड़ियों का सतत मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों, समस्त स्टॉफ और विद्यार्थियों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों और उनके मार्गदर्शकों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।