सागर । कनेरा देव स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं का आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव (बब्बू यादव) के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कॉलोनी की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। परिसर में भारी गंदगी, जलभराव, फ्लैटों की जर्जर स्थिति देखी गई। ज्यादातर फ्लैटों में प्लास्टर उखड़ कर गिरने की कगार पर है। जिन असुरक्षित परिस्थितियों में हितग्राही रह रहे हैं, वहां जनहानि होने की पूर्ण आशंका है।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कनेरा देव आवास कॉलोनी में हितग्राही नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गंदगी, जलभराव और जर्जर फ्लैटों की स्थिति बताती है कि निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही बरती गई है। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जिला कांग्रेस कमेटी हितग्राहियों के हक के लिए आंदोलन करेगी।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा भाजपा शासन में गुणवत्ताहीन और भ्रष्टाचार से बने फ्लैट गरीबों को देकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया गया है। इससे लोगों में भारी गुस्सा है। हम मांग करते हैं कि तत्काल पूरे निर्माण की जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और सभी फ्लैटों की मरम्मत कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमराज रजक, पार्षद ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, शिव शंकर गुड्डू यादव, रिचा सिंह, आनंद हेला, सुनील पाहवा , रेखा अहिरवार,सहित क्षेत्रवासियों की उपस्थित रहे।