Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ
    • राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच
    • निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
    • सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट पर विधायक ने की कलेक्टर, निगमायुक्त से चर्चा, अड़चनों को दूर करने पर जोर
    • राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
    • पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
    • आईएमए ने लगाया जागरूकता शिविर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार से बचाव के बताए उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    राजनीति

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    admin By adminSeptember 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सागर की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा, जनकल्याण एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही अभियान के सुचारु संचालन के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन कर दायित्वों का निर्धारण किया गया।

    जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र का नेतृत्व करते हुए संवैधानिक पद पर जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को समर्पित उनकी यह 25 वर्षीय यात्रा जनसेवा के प्रति उनके अटूट संकल्प की प्रेरक अभिव्यक्ति है। इसी भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
    श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे तथा पात्र नागरिकों तक योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ पहुंचाने में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
    बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, लाभार्थी संपर्क, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, युवा सहभागिता, नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि अभियान को केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला तक सीमित न रखते हुए इसे सेवा और जनसंपर्क का व्यापक जनअभियान बनाया जाए। सभी मंडल, मोर्चे एवं प्रकोष्ठ समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें। प्रत्येक आयोजन ऐसा हो जिससे समाज को प्रत्यक्ष लाभ मिले और सेवा के माध्यम से संगठन का जनता के साथ संवाद और अधिक सशक्त हो। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती तथा 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर जिलेभर में सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण एवं जनसंपर्क की गतिविधियों को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
    जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। टोली में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया को संयोजक तथा विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला महामंत्री सुमित यादव, नितिन सोनी एवं तृप्ति सिंह लोधी को सदस्य बनाया गया है। यह टोली जिले में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनसंपर्क गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय का दायित्व संभालेगी।
    बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, जिला महामंत्री सुमित यादव, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, सोशल मीडिया संयोजक जय सोनी, गुड्डू सोनी सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026

    भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर सेवादल परिवार हुआ शामिल

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    By adminSeptember 2, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अग़रा निवासी सुनील लोधी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.