सागर ।बीता एक दशक भारतीय रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में एक ‘स्वर्णिम काल’ के रूप में स्थापित हुआ है। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, कूटनीतिक रणनीतियों, रक्षा उत्पादन और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण में एक अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन दर्ज किया गया है। यह विचार युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई के तीन भाजपा मंडलों द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन पर महाकाली टीन शेड में हुई सभा में रखे। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि अलगाववादी ताकतें जिन युवाओं के हाथों में बंदूकें और पत्थर थमाते थे, 370 हटने के बाद वे ही युवा आज लैपटॉप पकड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल के मैदानों में तिरंगा लहरा रहे हैं। सुरक्षा ग्रिड की मजबूती के कारण आतंकवादियों को वहीं दफना दिया जाता है जहाँ वे मारे जाते हैं। वर्ष 2016 की उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक ने आतंकवाद और पाकिस्तान से निपटने के नियम बदल दिए हैं।2025 का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा इतिहास का सबसे निर्णायक, बहुआयामी और हाइब्रिड सैन्य अभियान साबित हुआ, जिसने एक नए सुरक्षा सिद्धांत को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें हमारे देश में आंतरिक अस्थिरता उत्पन्न करने, विकास परियोजनाओं को बाधित करने और जनसांख्यिकीय बदलाव लाने के लिए विदेशी धन का उपयोग कर भारत के लिए एक अदृश्य लेकिन गंभीर रणनीतिक चुनौती दे रही हैं।

कई गैर- सरकारी संगठन और संस्थाएं धर्मार्थ कार्यों के नाम पर विदेशों से फंडिंग लेकर उसका उपयोग राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और विकास के खिलाफ लॉबिंग में कर रहे थे। इस नेक्सस को जड़ से खत्म करने के लिए, विदेशी अंशदान अधिनियम में 2020 और 2026 में अत्यंत सख्त और पारदर्शी संशोधन किए गए हैं। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चले स्वदेशी अभियान ने विदेशी निर्भरता को खत्म कर देश के करोड़ों युवाओं के लिए देश में ही रोजगार के विशाल अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि केवल खड़े रहना और देखना राष्ट्रभक्ति नहीं है, राष्ट्र के लिए काम करना राष्ट्रभक्ति है। जब तक मनुष्य के जीवन में राष्ट्र हित का भाव नहीं आयेगा, तब तक राष्ट्र की समृद्धि नहीं है। अविराज सिंह ने कहा कि आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है, इसके लिए पूरे देश को मजबूत होना होगा। भारत का हर युवा सड़कों पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारा लगाता हुआ घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है यह भारत की ताकत है। भाजपा के खुरई नगर, ग्रामीण व धनौरा मंडलों द्वारा आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा के लिए पं केसी शर्मा स्कूल के मैदान पर सभी राष्ट्र प्रेमी एकत्रित हुए। यहां से सैकड़ों हाथों में थमे तिरंगों के साथ मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश प्रेम के गगन भेदी नारों ने खुरई नगर को ऊर्जा और गौरव से भर दिया। तिरंगा यात्रा और सभा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, एनसीसी व सकाऊट कैडेट्स तथा युवा शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरि शंकर कुशवाहा जिला मंत्री भाजपा, जमना प्रसाद अहिरवार जनपद अध्यक्ष, नन्ही बाई अहिरवार न.प. अध्यक्ष खुरई, राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष, रविन्द्र राजपूत मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, राजपाल यादव मंडल अध्यक्ष धनौरा, देशराज यादव, बलराम यादव, नीतिराज पटेल, अनिल सेंगर, कृष्ण गोपाल, राम कुर्मी, धर्मेंद्र पटेल , धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, हरिनारायण सिंह, सोनू चंदेल , अखिलेश सिंह, नरेंद्र द्विवेदी, राधेश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, भरत सिंह , रघवीर सिंह , मोतीलाल अहिरवार, अंकित ठाकुर, देवी सिंह, रघुराज सिंह, ओमप्रकाश बिलैया, उमा नेमा, रश्मि सोनी , प्रियंका रजक , माधवी कुर्मी, अर्चना जैन, श्यामसुंदर जैन, प्रवीण जैन, माखन पटेल , इंदर राय, विनोद राजहंस,न अजीत अजवानी, देवेन्द्र ठाकुर, सरदार सिंह, आकाश परिहार, महेश विश्वकर्मा , गणेश पटेल, जगदीश अहिरवार, मनोज राय, सुरेंद्र सिंह, राहुल सिंह , हेमंत राजा , विक्रम अहिरवार, मेहरवान , संतोष , दिनेश प्रिंसिपल, आलोक कुशवाहा, यशराज सिंह , प्रदीप यादव, रोहित समैया, रामशास्त्री , मनीराम चौका , मिन्दर रजक, रितिक कुशवाहा, बिट्टू राजपूत, उमेन्द्र लोधी ,कपिल रैकवार, गौरव राय, राजकुमार गडौली, जितेंद्र सिंह धनौरा, सहित सभी जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी व सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।