सागर । जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर एयरपोर्ट के लिए संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम के साथ सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नक्शे और खसरे के आधार पर उपलब्ध शासकीय व अन्य भूमि की स्थिति को देखा।

जल्द सागर आएगी केंद्रीय एविएशन टीम
सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने पुनः केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू जी से मुलाकात कर सागर को नए एयरपोर्ट की सौगात देने का आग्रह किया।
मंत्री ने सांसद के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, जिसके बाद आने वाले दिनों में केंद्रीय एविएशन टीम सागर आएगी और एयरपोर्ट की संभावनाओं को लेकर सर्वे करेगी, जिस पर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।