सागर। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने बुधवार को सूबेदार वार्ड में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों तथा कटरा क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं स्थानीय नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
महापौर ने गुलाब बाबा मंदिर के समीप सड़क के दोनों ओर बनाए जा रहे नाली निर्माण कार्य, यशोदा कुंज कॉलोनी में नाली निर्माण तथा भरका क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्यों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को जल निकासी एवं स्वच्छता संबंधी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान सूबेदार वार्ड की पार्षद श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, निगम के उपायुक्त डॉ. एस. एस. बघेल, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उप यंत्री, जनसंपर्क अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर श्रीमती तिवारी ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की मजबूती एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महापौर ने कटरा स्थित म्यूनिसिपल स्कूल के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा नागरिकों को व्यवस्थित पार्किंग की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय निवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने। नागरिकों ने सड़क, नाली, जल निकासी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महापौर ने कई समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र में साफ-सफाई, जल निकासी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूबेदार वार्ड एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास से जुड़ी सभी आवश्यक समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।