सागर । जिला शहर महिला कांग्रेस द्वारा आज गांधी चौक, मछरयाई पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री डॉ. किरण लता सोनी ने किया। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस बल ने पुतला दहन रोकने तथा कांग्रेसियों के ऊपर वाटर कैनन कर रोकने की कोशिश की जिसे कांग्रेसियों ने विफल कर दिया ।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है जो दुष्कर्मियों का बचाव करने से भी पीछे नहीं हटते। उनकी गलत नीतियों का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ेगा।
कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कंगना भूल गई हैं कि वे रील लाइफ से निकलकर रियल लाइफ में आई हैं। देश की जनता, विपक्ष और युवाओं के खिलाफ बोलकर वे चंदा चोरों का गुणगान कर रही हैं, जबकि इसी जनता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
आयोजक डॉ. किरण लता सोनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बयान से महिलाओं को गहरा आघात पहुंचा है। वे इस पद के काबिल नहीं हैं और अपने कर्तव्य की बजाय मोदी की मुरली बजाने में लगे हैं। उन्होंने कंगना रनौत द्वारा ‘जेनरेशन गटर’ जैसे आपत्तिजनक बयान और पेपर लीक आंदोलन व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रति इस्तेमाल की गई अनुचित भाषा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए माफी की मांग की।
उन्होंने कहा कि महंगे खाद-डीजल और कृषि उपकरणों से किसान आत्महत्या कर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं और अयोध्या में रामलला मंदिर के चढ़ावे को भी लूटने से ये पीछे नहीं हैं।
इस दौरान सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पार्षद सुरेखा राकेश राय, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, रेखा सोनी, शारदा अहिरबार , रेखा अहिरवार, गीता कुशवाहा, अर्चना कनौजिया, प्रदीप गुप्ता, शरद पुरोहित, रमाकांत यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, महेश अहिरवार, प्रशांत सोनी, रवि सोनी, गोपाल प्रजापति, गंगाराम अहिरवार, हरीश चंद सोनवार ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला दहन किया।