सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सागर ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाई आयुष पांडे ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से मुलाकात की।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने आयुष पांडे को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सागर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष पांडे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा युवा मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने आयुष पांडे के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।