Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क

    July 27, 2026

    टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश

    July 27, 2026

    सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क
    • टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश
    • सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें
    • तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन
    • दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
    • विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क
    • गायत्री शक्तिपीठ में विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
    • दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता कर रहे जनसंपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश
    ताजा ख़बरें

    टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश

    admin By adminJuly 27, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में समय-सीमा (TL) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जन आकांक्षा पोर्टल, जनसुनवाई तथा समय-सीमा से संबंधित शिकायतों और उनके निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

    मूंग उपार्जन के उपरांत किसानों को समय पर भुगतान न होने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष भुगतान तत्काल पूर्ण करें और आगामी समय-सीमा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने वाली समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रबी उपार्जन (चना एवं मसूर) के लंबित भुगतान को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
    जिले में किसानों की मांग के अनुरूप खाद एवं उर्वरक की निर्बाध व सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने और वी बी जी रामजी योजना’ को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
    राजस्व एवं न्यायालयीन कार्यों का निरीक्षण
    अदालतों का निरीक्षण व रिकॉर्ड मिलान:
    समस्त अनुभागीय अधिकारियों (SDM) को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्राधिकार की तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अदालतों का नियमित निरीक्षण करें तथा ऑनलाइन व ऑफलाइन डेटा का शत-प्रतिशत मिलान सुनिश्चित करें। प्रतिलिपि शाखा में आवेदनों के निराकरण और लंबित मामलों को समाप्त करने के लिए पटवारियों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन से संबंधित शिकायतों का तेजी से समाधान करने तथा मुआवजा वितरण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से बंडा सिंचाई परियोजना के लंबित मुआवजा प्रकरणों का अविलंब निराकरण करने के आदेश दिए गए।
    कलेक्टर श्रीमती पाल ने स्पष्ट किया कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सार्थक ऐप प्रारंभ किया गया है। सार्थक ऐप अथवा शासन द्वारा अधिकृत अन्य उपस्थिति ऐप पर दर्ज उपस्थिति ही कर्मचारियों के मासिक वेतन का आधार होगी। इसके लिए समस्त विभाग प्रमुखों, जिला अधिकारियों एवं एसडीएम को अपने-अपने कार्यालयों में सार्थक ऐप का कड़ाई से संचालन कराने के निर्देश दिए गए।
    सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासनिक गंभीरता दर्शाते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के लिए विधिवत आदेश जारी करें, जिसके तहत कार्यालय में दोपहिया वाहन से आने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया जाए। सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की संख्या शून्य करने और जिले की ओवरऑल रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए गए। किसी भी स्तर पर शिकायत के ‘नॉन-अटेंडेड’ रहने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने की हिदायत दी गई। अवमानना के मामलों तथा राष्ट्रीय/राज्य मानवाधिकार आयोग व अन्य संवैधानिक आयोगों से प्राप्त पत्रों के जवाब समय-सीमा में दाखिल करने हेतु समस्त अधिकारियों को ताकीद किया गया।
    जिले में स्वीकृत एवं अप्रारंभ पंचायत व सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। ‘हर घर नल से जल’ योजना के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को विधिवत संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की कार्यवाही करने को कहा गया। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ एवं ‘संबल योजना’ की समीक्षा हेतु एसडीएम को पंचायत सचिवों एवं जीआरएस के साथ साप्ताहिक बैठक कर लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) विवेक केवी, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, समस्त अनुभागीय अधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें

    July 27, 2026

    तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

    July 26, 2026

    गायत्री शक्तिपीठ में विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024501

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024330

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    राजनीति

    दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क

    By adminJuly 27, 20261

    सागर। दतिया उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव अभियान का मोर्चा संभाले पूर्व…

    टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश

    July 27, 2026

    सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें

    July 27, 2026

    तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ -भूपेंद्र सिंह पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के साथ बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा की, अनेक गांवों में जनसंपर्क

    July 27, 2026

    टीएल की बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर : सार्थक ऐप’ पर दर्ज उपस्थिति ही बनेगी वेतन का आधार , दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने हेतु कार्यालयीन आदेश जारी करने के निर्देश

    July 27, 2026

    सम्मान जो समाज के काम आए पहल बनी मिसाल , हजारों विद्यार्थियों और जरूरतमंदों तक पहुंचीं सौगातें

    July 27, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024501

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024330

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.