सागर । मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की आज सागर में एक बड़ी बैठक आयोजित हुई, इसमें किराया वृद्धि सहित आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा पारित किया गया । बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने सुनवाई नहीं की तो सात अगस्त की रात बारह बजे के बाद प्रदेश की अठ्ठाईस हजार बसों के पहिए थम जायेंगे ।

बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महामंत्री जयकुमार जैन ने बताया कि डीजल के दाम लगातार बढ़े हैं, लेकिन दो बैठकों के बाद भी शासन ने बस किराए वृद्धि के लिए कोई निर्णय नहीं लिया । इसके साथ ही सरकार परिवहन का राष्ट्रीयकरण कर रही है जो उनके भविष्य के साथ कुठाराघात है इसके राजपत्र प्रकाशन को तुरंत वापस लिया जाए और शासन टेंडर के जरिए रॉयल्टी लेने की तैयारी में है इसे भी निरस्त किया जाए । श्री जैन ने बताया कि इन आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में जिला बस ऑपरेटर्स द्वारा कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे । अगर सरकार ने एसोशिएशन की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो सात अगस्त की रात्रि बारह बजे से प्रदेश की सभी बसों के पहिए थम जायेंगे। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी जिसमें नागरिकों को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेवार होगी । जिला बस ऑपरेटर्स एसोशिएशन के अतुल दुबे ने बताया कि आज की इस बैठक में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के बस ऑपरेटर्स ने हिस्सा लिया और एसोशिएशन की मांगों पर अपनी सहमति जताई ।