Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
    • जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
    • श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
    • बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
    • वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
    • CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका
    • लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
    • अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल, शाहगढ़ क्षेत्र का मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सड़क दुर्घटनाएं ईश्वर की मर्जी नहीं, मानवीय चूक : जस्टिस अभय मनोहर सप्रे सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने ली बैठक; दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा ‘शून्य’ करने सहित डेथ रिव्यू करने’ और एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम घटाने के दिए सख्त निर्देश
    ताजा ख़बरें

    सड़क दुर्घटनाएं ईश्वर की मर्जी नहीं, मानवीय चूक : जस्टिस अभय मनोहर सप्रे सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने ली बैठक; दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा ‘शून्य’ करने सहित डेथ रिव्यू करने’ और एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम घटाने के दिए सख्त निर्देश

    admin By adminJuly 24, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को की समीक्षा हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने की।
    बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया, लोक निर्माण विभाग एसडीओ साहित्य तिवारी सहित एनएचएआई, एमपीआरडीसी सहित अन्य रोड एजेंसी के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने स्पष्ट किया कि समिति का मुख्य ध्येय सड़क हादसों को नियंत्रित कर मौतों का आंकड़ा शून्य पर लाना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं ईश्वर की मर्जी नहीं बल्कि मानवीय एवं तकनीकी त्रुटियों का परिणाम हैं, जिन्हें सही प्रबंधन से रोका जा सकता है। उन्होंने सागर को पूरे प्रदेश एवं देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया।
    न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे द्वारा समीक्षा में पाया गया कि जिले के चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) पर किए गए सुधारात्मक कार्यों के सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए हैं, जिससे अनेक क्षेत्रों में जनहानि एवं दुर्घटना दरों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने शेष चिन्हित स्थलों पर अवसंरचनात्मक सुधार कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा उनके प्रभाव का नियमित मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।
    चालानी कार्रवाई में वृद्धि के बावजूद आमजन द्वारा दोपहिया वाहनों पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में निर्देशित किया गया कि केवल वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है; अतः सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग को दैनिक व्यवहार में समाविष्ट करने हेतु अंतर-विभागीय समन्वय के साथ विशेष अभियान संचालित किए जाएं। सड़क निर्माण एवं रखरखाव से संबंधित सभी कार्यकारी एजेंसियों को सड़क सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है।
    समस्त सड़कों के गड्डों का सर्वे एवं उनकी मरम्मत/भराव का कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार भविष्य में स्वीकृत/निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण तथा ऐसी त्रुटिहीन डिजाइन संरचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे ब्लैक स्पॉट्स की पुनरावृत्ति न हो। न्यायमूर्ति श्री स्प्रे ने सड़क सुरक्षा को केवल प्रशासनिक दायित्व न मानते हुए इसे जन-आंदोलन का रूप दिए जाने पर बल दिया। संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से नागरिकों, विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के अनिवार्य अनुपालन हेतु प्रेरित करने तथा जमीनी स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
    सेवलाइफ फाउंडेशन द्वारा सागर जिले में चिन्हित 152 दुर्घटना संभावित स्थलों एवं नेशनल हाईवे (NH-44) पर स्थित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार हेतु संबंधित विभागों को तुरंत इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि राज्य के 6 अति-संवेदनशील जिलों (सागर, धार, सतना, रीवा, जबलपुर और खरगोन) में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
    ‘नो हेलमेट – नो अटेंडेंस’ और ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ का दिया सुझाव
    जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए दुपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य करने और बिना हेलमेट आने पर कार्यस्थल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने का सुझाव भी बैठक में दिया गया। इसी प्रकार आगामी 2 माह में जिले के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के नियम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। इन सुझावों का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और जन सामान्य में सड़क सुरक्षा संबंधी मानकों को व्यावहारिक रूप से उनकी जीवन शैली में शामिल कराना है।
    डेथ रिव्यू कमिटी होगी गठित; अवैध मीडियन कट पर होगी एफआईआरः
    बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि राजमार्गों पर बिना स्वीकृति अनधिकृत मीडियन कट बनाने वालों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने (Drink and Drive) वालों के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर से निरंतर चेकिंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग पर नकेल कसने तथा सड़कों के गड्डों को तत्काल भरने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन आवर’ में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने हेतु एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जिले में होने वाली प्रत्येक घातक सड़क दुर्घटना के गहन डेटा एनालिसिस के लिए ‘डेथ रिव्यू कमेटी’ का गठन किया जाएगा, जो दुर्घटना के कारण, समय, स्थान, वाहन के प्रकार, हेलमेट/सीटबेल्ट के उपयोग आदि का सटीक विश्लेषण करेगी।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    By adminOctober 20, 20261

    सागर। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, विजय, राष्ट्ररक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।…

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.