सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा सागर के खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य को लेकर विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के सकारात्मक जवाब में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल परिसर भवन के रिनोवेशन/मरम्मत कार्य के लिए तैयार 3.94 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को सक्षम समिति से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।

मंत्री ने बताया कि निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल द्वारा इस कार्य की ई-निविदा 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशन के लिए भेजी गई थी, जिसका प्रकाशन 11 अप्रैल 2026 को किया गया। वर्तमान में कार्यस्थल पर मौजूद पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के लिए कलेक्टर से अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। भवन के ध्वस्तीकरण के बाद निविदा की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर के खेल परिसर के रिनोवेशन से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सागर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।