सागर । पूरे प्रदेश की भांति दतिया में भी किसान खाद्य बीज के लिए परेशान है तो यहां के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं, उपचुनाव में दतिया में माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहा है । यह बात पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने यहां जारी बयान में कही । वे दतिया में पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस के पक्ष में लगातार क्षेत्र में दौरे कर रहे हैं ।

श्री दुबे ने कहा किसान बोवनी के समय खाद्य बीज के लिए परेशान है, सोसायटियों में सुबह से ही खाद्य के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है तो बीज की कम उपलब्धता भी बड़ी परेशानी है । वहीं यहां के युवा भी रोजगार के लिए परेशान हैं, लगातार हो रहे पेपर लीक ने युवाओं को आक्रोशित कर रखा है और वह केंद्र और भाजपा की राज्य सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध जता रहे हैं । भाजपा में आपसी खींचतान और गुटबाजी जहां सामने आ रही है तो वहीं कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। ऐसे में दतिया उपचुनाव कांग्रेस बड़े अंतर से जीतेगी ।