सागर। केशवगंज बाड़ा स्थित वीर भारत व्यायाम शाला के पहलवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने सागर विधायक शैलेन्द्र जैन को व्यायाम शाला के विकास संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यायाम शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई।

इस अवसर पर उपस्थित पहलवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक श्री जैन को अवगत कराया कि क्षेत्र की वीर भारत व्यायाम शाला में बड़ी संख्या में युवा नियमित रूप से व्यायाम एवं कुश्ती का अभ्यास करते हैं। वर्तमान में स्थान की कमी एवं संसाधनों के अभाव के कारण खिलाड़ियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यदि व्यायाम शाला में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण एवं आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध हो जाए तो खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। विधायक श्री जैन ने कहा कि खेल और व्यायाम युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही व्यायाम शाला का स्थल निरीक्षण कर आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा तथा नियमानुसार उचित निर्णय लेकर सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के लिए बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप यादव, डॉ. प्रदीप पाठक, रामकुमार कोरी, रत्नेश कोरी, महेंद्र कोरी, वैभव कोरी, विशाल कोरी, अभिनाश बरैया, कमलेश कोरी, निक्की कोष्टी, अजय कोष्टी, अनिकेत कोरी, विजय कोष्टी, चंचल माते, रोहित पवैया, सुमित कोरी एवं रवि बरैया सहित बड़ी संख्या में पहलवान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।