सागर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सरोज पाण्डेय 13 एवं 14 जून को दो दिवसीय सागर प्रवास पर रहेंगी। उनका यह प्रवास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने कार्यक्रम प्रभारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। यह अभियान उन ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय का सागर प्रवास कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा तथा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता और उत्साह के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का एक नया अध्याय लिखा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरोज पाण्डेय जैसी अनुभवी एवं प्रभावशाली नेता का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई दिशा देगा तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी प्रभारियों से कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने का आग्रह किया।
अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का विभाजन किया तथा सभी प्रभारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय 13 जून को शाम 7 बजे सागर पहुंचेंगी। उनके आगमन पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्त्ता लेहदरा नाके पर बुंदेली परम्परा से भव्य स्वागत करेंगे। तत्पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पांडे भोपाल रोड स्तिथ एस.आर.हेरिटेज सोसाइटी पहुंचकर विशिष्ट जनों से भेंट करेंगी साथ ही 14 जून को वे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, विकासपथ भ्रमण, विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान, कार्यकर्ता संवाद,वृद्धाश्रम कार्यक्रम एवं होटल रॉयल पैलेस में आयोजित “विकसित भारत सम्मेलन” में सहभागिता करेंगी।
बैठक में डाॅ. वीरेंद्र पाठक,जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव,मनीष चौबे,विक्रम सोनी, यश अग्रवाल,निकेश गुप्ता, संध्या भार्गव,सविता साहू,श्रीकांत जैन, अमित बैसाखिया, सतीश जैन, अंशुल हर्षे, बालकिशन सोनी,सोनू उपाध्याय, विकास सांधेलिया, दीपक दुबे, रामेश्वर नेमा नितिन सोनी एवं आपेक्षिक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहें।