Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ को भाया मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग का नवाचार , मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” का अध्ययन करने पहुंचा अफसरों का दल

    June 11, 2026

    पार्टी जो भी दायित्व सौंपे उसे समर्पण से पूरा करें : भूपेंद्र सिंह खुरई विस के छह मंडलों की पार्टी अभियान की समीक्षा बैठक अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का स्वागत हुआ

    June 11, 2026

    प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में लगेंगे जनकल्याण शिविर 16, 17 एवं 18 जून को आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को भाया मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग का नवाचार , मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” का अध्ययन करने पहुंचा अफसरों का दल
    • पार्टी जो भी दायित्व सौंपे उसे समर्पण से पूरा करें : भूपेंद्र सिंह खुरई विस के छह मंडलों की पार्टी अभियान की समीक्षा बैठक अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का स्वागत हुआ
    • प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में लगेंगे जनकल्याण शिविर 16, 17 एवं 18 जून को आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
    • वर्षाजल निकासी अवरूद्ध न हो इसके लिए शहर के सभी नाले-नालियों की सघन सफाई सुनिश्चित करें : राजकुमार खत्री
    • बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसर उपलब्ध कराएं : शैलेन्द्र जैन 15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला “रंगों की पाठशाला” का समापन
    • मध्यप्रदेश में मानसून की असमान चाल और बढ़ते आंधी-तूफान: बदलती जलवायु की गंभीर चेतावनी कहीं बारिश की बहार, कहीं सूखे का इंतजार; 90 किमी प्रति घंटा की आंधी ने बढ़ाई चिंता
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,सागर के वृंदावन बाग मंदिर में गूंजे मंत्र भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन
    • नींद में गले में फंसा नकली दांत, श्वास नली के पास फंसने से गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल बीएमसी के चिकित्सकों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में लगेंगे जनकल्याण शिविर 16, 17 एवं 18 जून को आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
    ताजा ख़बरें

    प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में लगेंगे जनकल्याण शिविर 16, 17 एवं 18 जून को आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    admin By adminJune 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में 16, 17 एवं 18 जून को राहतगढ़ जनपद पंचायत, जैसीनगर जनपद पंचायत, नगर परिषद सुरखी एवं नगर परिषद बिलहरा में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्र की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना सहित अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला, युवा और मजदूर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, स्वरोजगार योजनाएं एवं अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
    मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि जनकल्याण शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में आने वाले नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करा सकेंगे। पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
    उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों, वार्डों एवं क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को शिविरों की जानकारी दें तथा उन्हें शिविर स्थल तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान है।
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश के विजन को साकार करने में जनता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि 16, 17 एवं 18 जून को आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराएं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ को भाया मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग का नवाचार , मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” का अध्ययन करने पहुंचा अफसरों का दल

    June 11, 2026

    बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसर उपलब्ध कराएं : शैलेन्द्र जैन 15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला “रंगों की पाठशाला” का समापन

    June 11, 2026

    मध्यप्रदेश में मानसून की असमान चाल और बढ़ते आंधी-तूफान: बदलती जलवायु की गंभीर चेतावनी कहीं बारिश की बहार, कहीं सूखे का इंतजार; 90 किमी प्रति घंटा की आंधी ने बढ़ाई चिंता

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024492

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    छत्तीसगढ़ को भाया मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग का नवाचार , मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” का अध्ययन करने पहुंचा अफसरों का दल

    By adminJune 11, 20263

    सागर । मप्र के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के…

    पार्टी जो भी दायित्व सौंपे उसे समर्पण से पूरा करें : भूपेंद्र सिंह खुरई विस के छह मंडलों की पार्टी अभियान की समीक्षा बैठक अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का स्वागत हुआ

    June 11, 2026

    प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में लगेंगे जनकल्याण शिविर 16, 17 एवं 18 जून को आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    June 11, 2026

    वर्षाजल निकासी अवरूद्ध न हो इसके लिए शहर के सभी नाले-नालियों की सघन सफाई सुनिश्चित करें : राजकुमार खत्री

    June 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ को भाया मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग का नवाचार , मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” का अध्ययन करने पहुंचा अफसरों का दल

    June 11, 2026

    पार्टी जो भी दायित्व सौंपे उसे समर्पण से पूरा करें : भूपेंद्र सिंह खुरई विस के छह मंडलों की पार्टी अभियान की समीक्षा बैठक अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र यादव का स्वागत हुआ

    June 11, 2026

    प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में लगेंगे जनकल्याण शिविर 16, 17 एवं 18 जून को आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    June 11, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024492

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.