Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    ताजा ख़बरें

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    admin By adminJune 5, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से भारत के धर्म और संस्कृति में मां और वृक्ष के महत्व को रेखांकित किया है। यह बात कहते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में इस बार जुलाई माह के एक ही दिन में एक लाख वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने मालथौन के अस्पताल परिसर स्थित उद्यान में वृक्षारोपण करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लगाए गए वृक्षों की देखभाल करते हुए उनकी आरंभिक कुछ वर्षों में सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प सभी को लेना चाहिए।

    पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री सिंह ने एक पेड़ मां के नाम के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कहा कि इस भीषण गर्मी में हमें वृक्षों का महत्व सहज ही समझ में आ रहा है। एक वृक्ष प्रकृति और मनुष्य को कितनी सौगातें जीवन में देता यह है। वृक्षों से श्वास लेने वायु  है। उससे फल, छाया, औषधि, वर्षा, ईंधन यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी भी मिलती है। सनातन संस्कृति में आंवला, पीपल, बरगद, शमी, तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा होती है। आम, केर आदि से हमारे वैवाहिक संस्कार संपन्न होते हैं। हवन में पांच प्रकार के वृक्षों की लकड़ी से ही निर्मित हवि ही उपयोग की जाती है। वृक्ष नहीं होंगे तो हमारा जीवन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन तो किसी तरह चल जाएगा लेकिन वृक्षों के अभाव में हमारे बच्चों का भविष्य और उनका जीवन कैसे चलेगा। इसलिए हमें अपनी भावी पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए अनिवार्य रूप से वृक्ष लगाना है। उन्होंने बताया कि पिछले साल अपने क्षेत्र में हमने एक दिन में 65000 वृक्ष लगाए थे। उनमें से ज्यादातर वृक्ष  10-12 फुट के थे। उन्होंने कहा कि उसके बाद हम लोग देखभाल नहीं करते। व्रक्ष लगाते समय के फोटो से भी ज्यादा महत्व इस बात का है कि हम उस वृक्ष के साथ हर साल फोटो खिंचवाएं और सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो डालें। सोशल मीडिया के माध्यम से समय-समय पर बताएं कि पिछले साल लगाया गया वृक्ष 5 फुट, 8 फीट या 10 फीट का हो गया है। यदि आपने वह वृक्ष अपनी मां या किसी पूर्वज के नाम लगाया है तो उस वृक्ष की छाया के साथ-साथ आपको अपने पूर्वजों और मां का आशीर्वाद भी सदा मिलता रहेगा।
    उन्होंने कहा कि अस्पताल के बगल में बना बगीचा हमने इसलिए बनवाया है कि मरीज के परिवार के लोग हैं वह छाया में बैठेंगे। इसके शुद्ध पर्यावरण से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में 50 लोगों का स्टाफ है यदि सभी ने एक वृक्ष की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी ले ली तो पूरा प्रांगण वृक्षों की छाया से भर जाएगा।
    पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि आगामी 9 जून को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे अधिक समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने बीते 12 साल में देश और देशवासियों का जीवन बदलने के लिए बिना अवकाश लिए रात दिन परिश्रम किया है। उन्होंने हमें यह प्रेरणा दी है कि जीवन में वृक्ष और स्वच्छता दोनों कितने आवश्यक हैं। उन्होंने ही देश की बहिन बेटियों का जीवन स्तर उठाने उनका सम्मान सुरक्षित रखने के लिए देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए और सुनिश्चित किया कि हर घर में शौचालय अनिवार्य रूप से हो।
    पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लंबे समय तक मालथौन की पहचान पथरीले क्षेत्र और जल संकट से थी। मैं स्वयं यहां 30 साल पहले जनसमस्या के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन करने आया था। लेकिन इसी तरह के हालात शाहगढ़ के भी थे जहां बीला बांध ने वहां की लाल मिट्टी को तीन फसली उपजाऊ भूमि बना दिया। इसी प्रकार से बीना, उल्दन, हनौता सिंचाई परियोजनाओं से मालथौन और खुरई विधानसभा क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग खुलने वाला है। यहां 50 करोड़ की नल जल योजना के तहत तेजी से काम हुआ है और दीपावली तक यहां नल की टोंटियों से फिल्टर वाटर हर घर में पहुंचना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मालथौन में जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए विकास और जनकल्याणकारी कार्य तेजी से हुए हैं। यहां के नगर परिषद क्षेत्र में 10 हजार से अधिक पीएम आवास बने हैं। आयुष्मान योजना से लोगों को 5 लाख का उपचार मिला है। देश के 80 करोड़ लोगों को आज मुफ्त खाद्यान्न मिलता है। उन्होंने कहा कि मालथौन क्षेत्र जहां 10 साल पहले तक ग्राम पंचायत में दो कर्मचारी थे आज यहां के नगर परिषद कार्यालय में 130 कर्मचारी हैं और हर तरह की मशीनें नगर परिषद में हैं। पिछले दस साल में यहां हुए विकास की कहानी इतनी बड़ी है एक व्यक्ति एक बार में बयान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा और रोजगार दो कार्यों पर अभी बहुत काम किए जाने की आवश्यकता है जिसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही यहां के अस्पताल को सिविल अस्पताल में बदल दिया जाएगा। 15 करोड़ की लागत से आईटीआई भवन बनना शुरू हो गया है।

    स्वागत में मिले 29 पंखे और एक कूलर भेंट किया

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने मालथौन दौरे में बरोदिया कलां के निकट स्थित प्रेमपुरा ग्राम की जरूरतमंद महिलाओं को 29 पंखे भेंट किए तथा पुरुषों को 50 तौलिया भेंट किए। एक और कूलर आज मालथौन अस्पताल को भेंट किया। यह सामग्री उन्हें फूल मालाओं के स्थान पर जनता के उपयोग की सामग्री से स्वागत कराने के संकल्प के दौरान विभिन्न स्वागत कर्ताओं से मिली थी। आज भी कार्यक्रम के दौरान पंखे, छाते, स्टेशनरी आदि सामग्री से उनके स्वागत का क्रम जारी रहा। उन्होंने बताया कि गत सात महीनों में उन्होंने स्वागत में मिली 70 लाख मूल्य की सामग्री क्षेत्र के जरूरतमंदों को वितरित की है। आज खिमलासा और बीना प्रवास के दौरान भी बड़ी मात्रा में वितरण योग्य सामग्री से उनका स्वागत हुआ। उन्होंने बीना पहुंच कर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष करोड़ी यादव के परिजनों द्वारा खोले गए अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ किया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन से हुआ। स्वागत भाषण देवेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला, राजेंद्र सिंह दरी, गोविंद सिंह खिरिया, बादाम सिंह सिसोदिया, आशीष पटेरिया, राजेंद्र सिंह, रावराजा राजपूत, अरविंद सिंह लोधी, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह परिहार, शंभू दयाल मिश्रा, श्रीमती आशा जैन, श्रीमती सीमा राय, श्रीमती मालती अहिरवार, द्वारका सोनी, रामभरत चाचोदिया, प्रेम अहिरवार, जितेंद्र सिसोदिया, शिवराज राजपूत, सिरनाम सिंह अटा, वीरसिंह यादव, राघवेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती मीना कुशवाहा, श्रीमती रानी बुंदेला, अरविंद सिंह बुंदेला उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.