Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    ताजा ख़बरें

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    admin By adminJune 5, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत अटल पार्क में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने पौधारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


    नेतागणों के साथ उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अटल पार्क में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेताओं ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
    विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रेरणादायी प्रयास है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पर्यावरण संरक्षण के बिना अधूरा है। विकसित भारत और मजबूत भारत के साथ हमें हरित भारत का निर्माण भी करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि फलदार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाए जाएं, जो मनुष्यों के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी उपयोगी हों।
    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि व्यक्ति और समाज तभी सुरक्षित रह सकते हैं, जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। जीवों का शरीर पंचतत्वों से बना है और इन तत्वों की सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण से ही संभव है। निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ आज हमें मिल रहा है। पर्यावरण को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
    जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक सागर जिले के सभी मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह अभियान आगामी दो माह तक सतत रूप से जारी रहेगा।
    कार्यक्रम में चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता, श्रीकांत जैन, याकृति जड़िया, अंशुल परिहार, रिशांक तिवारी, संध्या भार्गव, सविता साहू, तृप्ति लोधी, विनय मिश्रा, नीरज यादव, रूबी पटेल, रानी अहिरवार, रामू ठेकेदार, राहुल नामदेव, नितिन सोनी, जय सोनी, अंशुल हर्षे, धर्मेंद्र रजक, सुप्रियो राय, चंचल विश्वकर्मा, सितिनन केशरवानी, संजय इंदु, रख्या शैलेंद्र नामदेव, सावित्री सैनी, पुष्पा पटेल, अभिषेक नामदेव, मयंक तिवारी, अभिमन्यु सोनी, रश्मि कुशवाहा, मनोज चौरसिया एवं शालीन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    *विधायक शैलेन्द्र जैन ने साइकिल से पहुंचकर किया पौधा रोपण,बोले — सप्ताह में एक दिन करूंगा उपयोग*
    अटल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन साइकिल चलाकर पहुंचे। विधायक जैन के इस अनोखे और सादगीपूर्ण अंदाज़ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा उपस्थित लोगों ने उनकी पहल की सराहना की।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील को आत्मसात करते हुए विधायक शैलेन्द्र जैन ने शहर में सप्ताह में एक दिन साइकिल का उपयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नियमित रूप से साइकिल चलाने का आग्रह किया।
    कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार का व्यवहार समाज में सकारात्मक प्रेरणा देता है। विधायक जैन का यह सादगीपूर्ण अंदाज़ कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।
    अटल पार्क में पौधारोपण उपरांत विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी दादा दरबार में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जय सोनी, राहुल नामदेव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.