Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डॉ शुक्ला को मिली संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप,छतरपुर आकाशवाणी में स्वर चयन समिति में भी शामिल

    June 19, 2026

    वीर भारत व्यायाम शाला के विकास के लिए नागरिकों ने विधायक शैलेन्द्र जैन को सौंपा ज्ञापन अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की रखी मांग

    June 17, 2026

    सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: गोविंद राजपूत जनकल्याण शिविर में पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डॉ शुक्ला को मिली संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप,छतरपुर आकाशवाणी में स्वर चयन समिति में भी शामिल
    • वीर भारत व्यायाम शाला के विकास के लिए नागरिकों ने विधायक शैलेन्द्र जैन को सौंपा ज्ञापन अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की रखी मांग
    • सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: गोविंद राजपूत जनकल्याण शिविर में पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
    • सीवरेज योजना के कारण शहर में जगह _ जगह खुदी पड़ी हैं सड़कें खुरई में सीवरेज परियोजना की कार्यप्रणाली पर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल
    • सागर में 21 जून को आएगी इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा, तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस ग्रामीण कार्यालय में हुई बैठक
    • मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्त चाल, 35% बारिश की कमी; उधर प्रशांत महासागर में उभर रहा शक्तिशाली अल नीनो : शैलेन्द्र कुमार नायक, मौसम विश्लेषक, भोपाल
    • मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्त चाल, 35% बारिश की कमी; उधर प्रशांत महासागर में उभर रहा शक्तिशाली अल नीनो :शैलेन्द्र कुमार नायक मौसम विश्लेषक, भोपाल
    • मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्त चाल, 35% बारिश की कमी; उधर प्रशांत महासागर में उभर रहा शक्तिशाली अल नीनो : शैलेन्द्र कुमार नायक मौसम विश्लेषक, भोपाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें —-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
    ताजा ख़बरें

    सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें —-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    admin By adminMay 7, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । जिले के समग्र विकास के लिए सभी समन्वयक रूप से प्रयास करें। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कराएं। सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें, साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें। मध्यप्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में व्यक्त किए।

    इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
    उप मुख्यमंत्री मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बैठक में निर्देश दिए कि सागर को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक रूप से कार्य करें। स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में अन्य शहरों की अपेक्षा बहुत अच्छे कार्य हुए है। जिससे सागर अपनी नयी पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि सागर शहर को जोड़ने वाले रिंग रोड एवं भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर को जोड़ने वाले वाईपास का कार्य शीघ्र गति से पूरा करें जिससे जिलेवासियों के साथ अन्य व्यक्तियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बीना रिफाईनरी के परिक्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण करें एवं मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कराएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क के प्रस्ताव विधानसभावार तैयार कर सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार के निर्माण कार्यों की स्वीकृति भूमिपूजन, लोकापर्ण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं जिसके माध्यम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की परिकल्पना पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सागर नगर की ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का कार्य एवं राजघाट चौराहे से धर्मश्री तक सड़कों से खंभे हटाने का कार्य शीघ्र गति से करें।
    विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल द्वारा जिला चिकित्सालय से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को ब्लड बैंक हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए एवं ब्लड बैंक को अत्यधिक सर्व सुविधायुक्त बनाने के साथ ही ब्लड बैंक की प्रारंभ में 2000 यूनिट और भविष्य में 5000 यूनिट तक बढ़ाने के संबंध में कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि संभाग वासियों के हित के दृष्टिगत इस ब्लड बैंक में अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे ए एन टी टेस्टिंग, प्लाजमा थेरेपी , सिंगल डोनर आदि सभी प्रकार के कार्य किये जा सकेंगे।
    उन्होंने कहा कि स्टोर क्षमता बढ़ने से आवश्यकता वाले व्यक्तियों को आसानी से ब्लड मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां 1500 से 2000 यूनिट रक्त एकत्रित होता है जिसको जिले से अन्यत्र भी भेजा जाता है जिससे जिलेवासियों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता, क्षमता बढ़ने से जिलेवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
    विधायक शैलेन्द्र जैन ने लेहदरा नाका से बेरखेड़ी गुरु तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने धर्मश्री से भोपाल रोड तक प्रस्तावित धर्मश्री बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण का विषय प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अधिकांश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के शेष निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्हें समयसीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया। फर्नीचर क्लस्टर की कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सागर में हुए एमओयू की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने सागर के उत्कृष्ट विद्यालय का नाम शहीद प्रदीप लारिया के नाम पर रखने तथा विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग भी की।
    विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पामाखेड़ी एवं परसोरिया में पर्याप्त स्टाफ एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, बम्होरी अंडरपास को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं मकरोनिया और सदर की यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की भी मांग रखी। जनपद पंचायत भवन सागर हेतु भूमि आवंटन सहित क्षेत्र के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना संबंधी कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी। बीना विधायक श्रीमती निर्माला सप्रे ने बीना रिफाईनरी में प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी दी एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में भी बताया।
    जिला पंचायत अक्ष्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि नलजल योजना के कार्य के बाद सड़कों का रीरेस्टोरेशन समय सीमा में गुणवत्ता के साथ हो एवं निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक का कार्य शीघ्र गति से किया जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समिति सदस्य कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने सागर में सागर विकास प्राधिकरण शुरू करने का प्रस्ताव रखा।
    इस अवसर पर डॉ अनिल तिवारी, कमलेश तिवारी, डीएमओ वरुण यादव, डीएफओ चन्द्रशेखर, नगर निमग कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, डीन मेडिकल कॉलेज पीएस ठाकुर, जेडी हेल्थ डॉ नीना गिड़ियन, जेडी योजना रीता सिंह सहित अन्य समिति सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    डॉ शुक्ला को मिली संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप,छतरपुर आकाशवाणी में स्वर चयन समिति में भी शामिल

    June 19, 2026

    वीर भारत व्यायाम शाला के विकास के लिए नागरिकों ने विधायक शैलेन्द्र जैन को सौंपा ज्ञापन अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की रखी मांग

    June 17, 2026

    सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: गोविंद राजपूत जनकल्याण शिविर में पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024493

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    डॉ शुक्ला को मिली संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप,छतरपुर आकाशवाणी में स्वर चयन समिति में भी शामिल

    By adminJune 19, 20268

    सागर । शहर की वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने…

    वीर भारत व्यायाम शाला के विकास के लिए नागरिकों ने विधायक शैलेन्द्र जैन को सौंपा ज्ञापन अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की रखी मांग

    June 17, 2026

    सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: गोविंद राजपूत जनकल्याण शिविर में पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    June 17, 2026

    सीवरेज योजना के कारण शहर में जगह _ जगह खुदी पड़ी हैं सड़कें खुरई में सीवरेज परियोजना की कार्यप्रणाली पर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डॉ शुक्ला को मिली संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप,छतरपुर आकाशवाणी में स्वर चयन समिति में भी शामिल

    June 19, 2026

    वीर भारत व्यायाम शाला के विकास के लिए नागरिकों ने विधायक शैलेन्द्र जैन को सौंपा ज्ञापन अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की रखी मांग

    June 17, 2026

    सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: गोविंद राजपूत जनकल्याण शिविर में पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    June 17, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024493

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.