सागर। तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर रविवार को बड़ा बाजार स्थित बी.एस. जैन धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, कावड़ यात्रियों के स्वागत, भोजन, विश्राम, सुरक्षा एवं यात्रा मार्ग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।

यात्रा संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर ने कहा कि कावड़ यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उन्होंने बैठक में कावड़ यात्रा के प्रभावी सफल आयोजन के लिए शिवभक्तों को व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां भी तय की ।
अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने अभी तक की तैयारियां से अवगत कराते हुए कहा कि तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा आस्था, सेवा और संस्कार की यात्रा है। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष की यात्रा पहले से अधिक भव्य, अनुशासित और श्रद्धा से परिपूर्ण हो।
डा. सुखदेव मिश्रा ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम है। सभी कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं शिवशंकर मिश्रा ने कहा कि यात्रा में शामिल प्रत्येक कावड़ यात्री की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी को सजग रहना होगा।
कैलाश चौरसिया ने कहा कि यात्रा के मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।
रामेश्वर नामदेव ने कहा कि कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता उत्साहजनक है। सेवा और सहयोग के माध्यम से यात्रा को सफल बनाया जाएगा।
पप्पू तिवारी ने कहा कि यात्रा में अनुशासन और आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने में जुटें।
सिंटू कटारे ने कहा कि यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए टीम पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। बसंत चौरसिया ने कहा कि कावड़ यात्रियों के स्वागत एवं सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रहलाद रैकवार ने कहा कि तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा श्रद्धा और सेवा की अनूठी मिसाल है। सभी समाजजन इसमें सहभागी बनकर यात्रा की शोभा बढ़ाएं।
सोमेश जड़िया ने कहा कि यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। युवा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभाएंगे।ब्रजमोहन पाठक ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और मां नर्मदा के आशीर्वाद से यह यात्रा निरंतर भव्य स्वरूप ले रही है। सभी के सहयोग से इस वर्ष भी यात्रा सफल और यादगार बनेगी। बैठक का संचालन तुलसी फाउंडेशन के प्रवक्ता अनिल दुबे ने किया। उन्होंने यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आभार सिंटू कटारे ने व्यक्त किया बैठक में प्रमुख रूप से संजय सोनी मुखिया यशोवर्धन चौबे ब्रजमोहन पाठक जुगल किशोर पचौरी प्रदीप तिवारी गिरीश कांत तिवारी राजेश मिश्रा अनिल सैनी राहुल सोनी संजय रावत योगेश नेमा शैलेन्द्र चौरसिया मनीष नेमा सुरेन्द्र रिछारिया दीपक शर्मा श्याम अंकित दीक्षित सुंदर साहू हेमराज पटेल नरेश माली संजय प्रजापति सौरभ साहू नरेंद्र पटेल शिवशंकर सोनी बीरेंद्र चंदेल विकास सैनी देवकी नंदन रावत रमेश दुबे हरिशंकर यादव भूपेंद्र कोरी सुशील बाजपेयी राकेश विश्वकर्मा हरीश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में तुलसी फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कावड़ यात्रा से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।