Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » खाद्यान वितरण योजना में बदलाव से अब नहीं होगी किसी भी प्रकार की अनियमितता : गोविंद सिंह राजपूत खाद्य मंत्री ने बताया, अगस्त में एक करोड़ 17 लाख 53 हजार पात्र परिवारों को राशन सामग्री वितरित
    ताजा ख़बरें

    खाद्यान वितरण योजना में बदलाव से अब नहीं होगी किसी भी प्रकार की अनियमितता : गोविंद सिंह राजपूत खाद्य मंत्री ने बताया, अगस्त में एक करोड़ 17 लाख 53 हजार पात्र परिवारों को राशन सामग्री वितरित

    admin By adminSeptember 1, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में वितरित की जाने वाली खाद्यान्न सामग्री के तहत अब पात्र परिवारों को राशन का वितरण प्रत्येक माह की 1 से 31 तारीख तक करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
    प्रदेश के खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस संबंध में जारी नये निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि अब जिस माह की राशन सामग्री है, उसी माह में वितरित की जायेगी। यह केरी फॅारवर्ड नहीं होगी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि अगस्त माह से इसे शुरू कर दिया गया है। अगस्त माह में 1 करोड़ 17 लाख 53 हजार पात्र परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। जुलाई के राशन सामग्री आवंटन में लगभग 7 लाख 96 हजार परिवारों को 1 से 15 अगस्त तक केरीफॉवर्ड राशन का वितरण भी किया गया था। साथ ही इन परिवारों को अगस्त माह का राशन भी वितरित किया गया।

    वन नेशन-वन राशन कार्ड में भी खाद्य सामग्री वितरित

    खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि माह अगस्त मे ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ के तहत मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों के 3644 परिवार द्वारा और अन्य राज्यों में प्रदेश के 34 हजार 667 परिवारों द्वारा एवं अन्तर्जिला पोर्टेबिलिटी से 14 लाख 38 हजार 630 परिवारों द्वारा राशन प्राप्त किया गया। यह माह जुलाई की तुलना में अधिक है।

    सुनियोजित कार्य-योजना से राशन सामग्री का वितरण

    समय-सीमा में पात्र परिवारों को राशन वितरण के लिये राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कर राशन प्रदाय एवं वितरण की सुनियोजित कार्य-योजना तैयार कर राशन सामग्री का वितरण कराया गया। माह अगस्त 2024 के आवंटन अनुसार जिन जिलों में राशन सामग्री की उपलब्धता कम थी, उन जिलों में लगभग 25 हजार 600 एमटी गेहूं एवं चावल का अन्य जिलों से परिवहन कर प्रदाय केन्द्रों पर भण्डारण कराया गया। वृद्ध उपभोक्ताओं को उनके घर जाकर राशन सामग्री वितरित कराई गई। ग्राम खरसोद खुर्द में दिव्यांग प्रहलाद, जो गांव से 5 किलोमीटर दूर रहते हैं, उन्हें 31 अगस्त को उनके निवास जाकर राशन सामग्री वितरित कराकर ई-केवाईसी कराई गई।

    मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना से 27,826 दुकानों तक परिवहन

    खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि माह अगस्त के आवंटन के लिए प्रदेश के 252 प्रदाय केन्द्रों से गेहूं 1.12 लाख मीट्रिक टन, चावल 1.69 लाख मीट्रिक टन, नमक 0.10 लाख मीट्रिक टन एवं शक्कर 0.12 लाख मीट्रिक टन का परिवहन ‘मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत’ योजना के परिवहनकर्ताओं के माध्यम से कराकर 27 हजार 826 उचित मूल्य दुकानों तक पहुँचाया गया। जिन जिलों में प्रदाय केन्द्रों से उचित मूल्य की दुकानों तक राशन सामग्री के प्रदाय में विलम्ब हो रहा था, उन जिलों में अतिरिक्त वाहनों के माध्यम से राशन सामग्री का परिवहन कराया गया।

    राज्य स्तर से की गई मॉनिटरिंग

    उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री के प्रदाय एवं पात्र परिवारों को वितरण की मॉनीटरिंग सप्ताह में दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंस से राज्य स्तर से की गई। शासकीय अवकाश के दिवसों में भी राशन सामग्री का प्रदाय एवं वितरण कराया गया। संचालनालय खाद्य भोपाल स्तर पर राशन सामग्री के उठाव एवं वितरण की समीक्षा के लिये जिलेवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।

    6 माह से राशन नहीं लेने वालों के नाम चस्पा किये गये

    खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि विगत 6 माह से निरंतर राशन प्राप्त न करने वाले लगभग 1 लाख 74 हजार परिवारों को माह अगस्त में राशन प्राप्त् करने के लिये परिवारों के नामों की सूची उचित मूल्य दुकानों पर चस्पा कराई गई। 25 अगस्त तक उचित मूल्य दुकानों से राशन प्राप्त‍ न करने वाले 13 लाख 33 हजार 470 पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने के लिये राज्य स्तर से एसएमएस किए गये। राज्य स्तर पर बने नियत्रंण कक्ष के दूरभाष क्र.- 0755-2551475 पर प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया गया। पात्र परिवारों को अगस्त माह में ही राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया गया।

    नई राशन वितरण व्यवस्था से होगा लाभ

    खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि इस राशन वितरण व्यवस्था से पात्र परिवारों को आवंटन माह अगस्त् में ही राशन प्राप्त हुआ। आगामी माह तक राशन प्राप्त करने के लिये इंतजार करने की आवश्यकता नहीं रही। आगामी माह में (केरी फारवर्ड) राशन वितरण बंद होने से उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण में अनियमितताओं पर रोक लगी है। भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को वितरित राशन सामग्री मात्रा पर अनुदान राशि का माहवार भुगतान हो सकेगा। राशन सामग्री आवंटन माह मे वितरण कराने से उचित मूल्य दुकानों पर आगामी माह की राशन सामग्री के भण्डारण कराने में सुविधा होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    By adminJune 5, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश…

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.