सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने निगम कार्यालय में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, समस्त इंजीनियरों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित कर जन अभियान अंतर्गत संचालित योजनाओं, व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में भवन अनुज्ञा प्रकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया, आवारा पशु एवं आवारा कुत्तों की समस्या, पेयजल आपूर्ति, स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पीएम स्वनिधि योजना, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण, आवास योजना के निर्माण कार्य, पेंशन वितरण व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा पॉलीथिन प्रतिबंध संबंधी कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री खत्री ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी ली और जहां कार्यों की गति संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
आयुक्त ने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जो अधिकारी या कर्मचारी समयबद्ध एवं सुचारु रूप से कार्य संपादित नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा गंभीर मामलों में वेतन कटौती की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही पीएम स्वनिधि, आवास योजना एवं पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, पॉलीथिन प्रतिबंध की कार्रवाई में तेजी लाने तथा स्थायी अतिक्रमण हटाने के अभियान को सख्ती से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने कहा कि सागर शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाए रखना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक के अंत में आयुक्त श्री खत्री ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।