Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

    September 1, 2026

    कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं
    • बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश
    • कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय
    • तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशे स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी पहुंचा रहे गंभीर नुकसान: डॉ. तल्हा साद आईएमए ने चलाया नशामुक्ति एवं तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान
    • राहतगढ़ ब्रिज के पास स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही, निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक को किया निलंबित खुले में कचरा फेकने वाले दुकान संचालकों पर हुआ जुर्माना
    • निगमायुक्त ने कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को किया निलंबित
    • निगमायुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, डीडी कांप्लेक्स सहित सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश सफाई मित्र करें सफाई के प्रति लोगों को जागरूक
    • 89 अनु. जनजाति विकासखण्डों में मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना लागू : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » निगमायुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, डीडी कांप्लेक्स सहित सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश सफाई मित्र करें सफाई के प्रति लोगों को जागरूक
    ताजा ख़बरें

    निगमायुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, डीडी कांप्लेक्स सहित सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश सफाई मित्र करें सफाई के प्रति लोगों को जागरूक

    admin By adminAugust 31, 2026No Comments41 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने सोमवार सुबह शहर के मुख्य मार्गों, तिराहों, चैराहों सहित कटरा बाजार में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और सफाई दरोगा, सफाईमित्रों सहित निगमकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार स्थित दीनदयाल काॅम्पलेक्स पहुंचकर यहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और पीछे की तरफ कचरा देख तत्काल समक्ष में खड़े होकर प्रेसर मशीन व सफाई मित्रों के माध्यम से साफ-सफाई सुनिश्चित कराई। त्योहारों और मानसून के बाद जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त ने सफाई कर्मियों के लिए कड़े निर्देश देते हुए कहा की सभी सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई और दुरूस्त करें, कहीं भी कचरे के छोटे-मोटे ढेर और गंदा पानी आदि जमा न हो। प्रत्येक तिराहे-चौराहे को स्वच्छ, सुंदर और दर्शनीय बनायें।
    उन्होंने कहा की सभी सफाई मित्र अपने अपने क्षेत्र में स्थानीय रहवासियों से सामंजस्य स्थापित कर उन्हें कचरे के सही प्रबंधन में सहयोग हेतु जागरूक बनायें। उन्होंने कहा की सफाईमित्र और कचरा संग्रह करने वाले सफाईकर्मी अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक निवासी से सीधे संपर्क में रहते हैं इसलिए वे डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करें की भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू किया जा चुका है इसका उल्लंघन करने और कचरा खुले में या नाली में कहीं भी फेकने पर सख्त वैधानिक एवं चालानी कार्यवाही की जा सकती है। इस नियम के सागर में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यह आवश्यक है की सागर के प्रत्येक रहवासी को इसकी जानकारी हो। सभी मिलकर सागर शहर को जीरो वेस्ट शहर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। कचरे का 4-स्तरीय पृथक्करण यानि कचरे के चार प्रकारों गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और विशेष देखभाल वाला कचरा सभी घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों आदि से अलग-अलग डस्टबिन में रखकर सिर्फ कचरा संग्रहण वाहनों में ही दिया जाये यह रहवासियों के साथ मिलकर निमग के सफाईकर्मी सुनिश्चित करायें।
    *शहर में कहीं भी खुले में कचरा फेंकने वालों पर भारी जुर्माने के साथ चालानी कार्यवाही करने के दिये निर्देश*
    कटरा क्षेत्र का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होनें मोतीनगर चौराहा, शीतला माता मंदिर तिराहा, धर्मश्री, संजय ड्राईव रोड एवं डिग्री काॅलेज रोड पहुंचकर सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा की शहर के मुख्य बाजारों सहित सभी वार्डों, गली-मुहल्लों में कोई भी व्यक्ति खुले में कचरा फेंकते पाया जाये, या फेंके गए कचरे से फेंकने वाले की पहचान करने के बाद भारी जुर्माने के साथ चालानी कार्यवाही करें। रात को दुकान बंद होने के बाद सड़कों पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाये। सड़क पर मलबा और किसी भी प्रकार से गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना लगायें और बार-बार दोहराने वालों पर जुर्माने की राशि दोगुनी करते जायें।
    *अतिक्रमण दल शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि सफाई व्यवस्था व यातायात व्यवस्था में व्यवधान न हो*
    नगर निगम अतिक्रमण दल शहर के बाजारों में सड़कों और नालियों के ऊपर किए गए स्थाई/अस्थाई अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने की कार्यवाही लगातार करती रहे, उक्त निर्देश निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगमकर्मियों को कटरा बाजार का निरीक्षण करते हुए दिये। उन्होने कहा की अतिक्रमण के कारण सफाई करने में बाधा आती है और सड़कों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियां निर्मित होती है इससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा की कटरा क्षेत्र में स्थाई रूप से चार पहिया वाहन पार्क न किये जायें अतिक्रमण दल पुलिस विभाग के साथ मिलकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे और कटरा बाजार को स्वच्छ सुंदर व व्यवस्थित बनाये रखने का प्रयास करे।
    *सागर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाने हेतु निगमायुक्त ने नागरिकों से की अपील- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करें*
    निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने अपील करते हुए कहा की शहर के सभी नागरिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करते हुए अपने-अपने घरों दुकानों आदि से निकलने वाले कचरे का 4-स्तरीय पृथक्करण यानि कचरे के चार प्रकारों गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और विशेष देखभाल वाला कचरा अलग-अलग डस्टिबिन में रखें और डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी आने पर उसमें ही अलग अलग दें, न की यहां वहां सड़क किनारे या नालियों में डालें। यदि आपके घर पर कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंचता है तो निगम प्रशासन को सूचना दें। कटरा बाजार और अन्य स्थलों पर अतिक्रमण कर अव्यवस्था न फैलायें। कटरा सड़क पर चार पहिया वाहन स्थाई खड़े न करें। अपने शहर को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोगी बने।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

    September 1, 2026

    कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय

    September 1, 2026

    तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशे स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी पहुंचा रहे गंभीर नुकसान: डॉ. तल्हा साद आईएमए ने चलाया नशामुक्ति एवं तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    सामाजिक सरोकार

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    By adminSeptember 1, 20261

    सागर। विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि विकसित करने, उनके सामान्य ज्ञान को समृद्ध करने तथा…

    बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

    September 1, 2026

    कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय

    September 1, 2026

    तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशे स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी पहुंचा रहे गंभीर नुकसान: डॉ. तल्हा साद आईएमए ने चलाया नशामुक्ति एवं तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

    September 1, 2026

    कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय

    September 1, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.