सागर। जनपद पंचायत मालथौन अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड विकास 2.0 द्वारा आयोजित “वाटर शेड महोत्सव“ कार्यक्रम को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर 6.48 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया तथा हितग्राहियों को 2.40 करोड़ राशि के चेक वितरित किए।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के कम जलस्तर वाले क्षेत्रों में जलसंग्रहण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वाटर शेड मिशन योजना के विभिन्न कार्यक्रमों को लागू किया है। इसमें सिंचाई व पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के साथ साथ किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर एक साथ काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत सागर जिले की एक विधानसभा क्षेत्र की 15 पंचायतों का चयन होना था, जिसमें सबसे कम जलस्तर वाले मालथौन क्षेत्र की 11 पंचायतों को चुना गया है जिनमें खटोरा, नीमखेड़ा समसपुर, हडुआ, हडली, सागौनी, बीजरी, नऊढ़ाना, मुहली बुजुर्ग, रेडोन, मालगुजारी, तिगरा बुजुर्ग ग्राम पंचायते शामिल है। प्रत्येक पंचायत में 1 करोड़ के मान से इन 11 पंचायतों में अभी तक 11 करोड़ के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। 4.83 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण तथा 1.65 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन आज किया गया है। अनेक हितग्राहियों को स्प्रिंकलर सिस्टम, बकरीपालन, मुर्गी पालन जैसे कार्यों के लिए 2.40 करोड़ की राशि वितरित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वाटर शेड मिशन का काम है कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ ठीक ढंग से हितग्राही को मिले और योजना के सभी कंपोनेंट्स पर काम हो। उन्होंने कहा कि मालथौन क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी का अभाव था। इसके लिए अब बीना नदी व उल्दन बांध से दो सिंचाई परियोजनाओं पर काम पूर्णता की ओर है। इन दोनों परियोजनाओं का पानी अगले वर्ष की दीपावली तक खेतों तक पहुंचने पर खुरई विधानसभा क्षेत्र 100 प्रतिशत सिंचाई वाला विधानसभा क्षेत्र बन जाएगा। पूर्व गृह मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बीना नदी परियोजना छोटी या साधारण उपलब्धि नहीं है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसकी मांग 40 सालों से हो रही थी लेकिन ईश्वर की कृपा से मेरे कार्यकाल में यह स्वीकृत हुई और अब 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी है। जिन हितग्राहियों को चेक वितरित हुए उनमें जगदम्बा स्वसहायता समूह सागोनी, दुगावती स्वसहायता समूह नाऊढा़ना, ग्राम खटौरा से नाथूराम राय, सुंदर अहिरवार, रामचरण यादव, सुदामा राय, सुबलों प्रजापति, ग्राम जामू केसर से खुमान लाल रैकवार, रामसिंह आदिवासी धर्मेन्द्र रैकवार, भागीरथ, राहुल अहिरवार रेडोन रैयतवारी, रतिराम सिंह नीमखेड़ा, राजेश पटैल रेडोन रैयतवारी, चेन सिंह यादव गढ़ोली हडुआ, विनोद, मोहनलाल व जगदीश शामिल है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बुंदेल सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष अरविदं सिंह, नप अध्यक्ष बरोदिया श्रीमती मीना देवी कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, जनपद सदस्य उत्तम सिंह, राजेश सिंह, संतोष पटैल, महादेव सिंह, अजय सिंह, दुरग सिंह, वीरेन्द्र सिंह परिहार, आशीष पटैरिया, मन्नूलाल जैन, मनोहर लाल सोनी, श्रीमती सीमा राय, संतोष अहिरवार, मंडल अध्यक्ष बादंरी अनिल पाराशर, मंडल अध्यक्ष बरोदियाकलां नीतेश अहिरवार, नप उपाध्यक्ष मालथौन श्रीमती मालती अहिरवार, नप श्रीमती संगीता प्रदीप दुबे, उपस्थित रहे।