Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने खुरई नगर में 20 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया भूपेंद्र सिंह ने कहा खुरई में उनके द्वारा स्वीकृत 300 करोड़ के विकास कार्यों पर काम हो रहा
    ताजा ख़बरें

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने खुरई नगर में 20 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया भूपेंद्र सिंह ने कहा खुरई में उनके द्वारा स्वीकृत 300 करोड़ के विकास कार्यों पर काम हो रहा

    admin By adminDecember 11, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां महाकाली शेड में आयोजित कार्यक्रम में खुरई नगर के विभिन्न वार्डों के लिए स्वीकृत हुए 20 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खुरई नगर में बीएलसी योजना के तहत 5000 नये पीएम आवास, एएचपी योजना के तहत 250 नये निर्मित आवास, नपा के नवीन भवन हेतु 8 करोड़, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हेतु 8 करोड़, मिडवे ट्रीट हेतु 10 करोड़, स्मार्ट पार्किंग हेतु 10 करोड़, हनौता पर्यटन क्षेत्र विकास हेतु 25 करोड़ और बड़ा तालाब के चारों ओर लाइटिंग,पाथवे निर्माण हेतु 6 करोड़ जैसे 300 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए थे जिन पर यहां काम चल रहा है।

    कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि आज 20 करोड़ लागत के जिन कार्यों का भूमिपूजन किया है उनमें विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, खिमलासा रोड के दोनों ओर का डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट के साथ चौड़ीकरण, जेल की डबल स्टोरी बैरक, टीहर रोड की बाइंडिंग सहित सीसी निर्माण के अनेक कार्य शामिल हैं।
    पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अब एक बार फिर खुरई के विकास की यात्रा आरंभ हो रही है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम पिछले एक साल में खुरई के विकास को लेकर जितना पीछे हुए हैं उस रफ्तार को भी अगले चार साल के भीतर तय करेंगे और खुरई एक बार फिर विकास में नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने नगरीय विकास मंत्री रहते हुए इतने काम खुरई के लिए स्वीकृत किए थे कि आज भी खुरई सबसे ज्यादा संचालित विकास कार्यों वाली नगर पालिका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इनमें 175 करोड़ की सीवर योजना लागू करने वाली खुरई नपा प्रदेश की एकमात्र नपा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुरई नगर का विकास नगर की भविष्य की नियोजित प्लानिंग के साथ किया था और इसके लिए एक एक वार्ड की पृथक प्लानिंग की गई। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने खुरई नगर में 15 हजार आवासीय पट्टे वितरित कराए जो दशकों से लंबित थे। खुरई में गरीबों के आवास, स्कूल, पार्क, सामुदायिक भवनों, मंदिर निर्माण आदि के लिए 34 एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जिस पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुरई में ऐसे हैं जिन्होंने सार्वजनिक उपयोग की सरकारी जमीनों पर कब्जे कराए थे। अभी ऐसी और भी सरकारी जमीनें हैं जिनको अतिक्रमण से मुक्त कर सार्वजनिक हित में लगाया जाना है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सरकारी पैसा बड़ी कठिनाई से आता है। इसके उपयोग में गड़बड़ी, गुणवत्ता विहीन निर्माण, गलत कार्य, गुंडागर्दी जैसी बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर कठोर कार्रवाई होती रहेगी। पूर्व मंत्री ने दुबे कालोनी के कई विकास कार्यों को स्वीकृत करते हुए एक सप्ताह में इनका काम आरंभ करने के निर्देश सीएमओ को दिए।
    *डोहेला में खुरई महोत्सव की घोषणा*
    पूर्व मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में डोहेला खुरई महोत्सव के कलाकारों व तिथियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को मुंबई की सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट मोनाली ठाकुर, 15 जनवरी को विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर कुमार विश्वास, 16 जनवरी को सुप्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह की प्रस्तुतियां होंगी। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि डोहेला खुरई महोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी पूरी भव्यता, गरिमा और व्यवस्थाओं के साथ होगा। कार्यक्रम में एम. एस. ठाकुर, मूरत सिंह पिपरिया, रामनिवास माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्ही बाई, जनपद अध्यक्ष जमनाप्रसाद अहिरवार, संतोष दुबे, मुन्ना रोकड़या, अशोक कुमार मुड़ोतिया, जय कुमार मुल्ला जी, लाखन सिंह यादव, बलराम यादव, मनोज दुबे, माधव सिंह सिलोधा, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, संतोष जोशी, देशराज यादव, अजीत सिंह अजमानी, बल्लू यादव, सुनील गढ़ौला, ओमप्रकाश बिलैया, गोपाल नेमा, शुभचंद्र जैन, हेमंत ठाकुर मुहली, संजय समैया, सीएमओ राजेश महतेले, तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, हेमंत राजा ,सभी पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    By adminJune 5, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश…

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.