सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम कार्यालय में आने वाले हितग्राहियों एवं नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये निगम कार्यालय में जनसुविधा केंद्र स्थापित किया गया है । निगमायुक्त ने जनसुविधा केंद्र पर कार्य करने हेतु विभिन्न
कर्मचारियों को पदस्थ करने के आदेश दिए हैं।

इस संबंध में निगमायुक्त ने बताया कि निगम कार्यालय आने वाले नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु परेशान होना पड़ता था लेकिन अब जनसुविधा केन्द्र प्रारंभ हो जाने के बाद एक ही स्थान पर नागरिक अपने आवेदन दे सकेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण जल्दी से जल्दी हो सकेगा।
*यह कर्मचारी उपस्थित रहेंगे जनसुविधा केन्द्र में*-
नीरजअग्रवाल-राजस्व संबंधी कार्य, श्रीमति कंचनलता गर्ग -स्थापना कार्य के साथ-साथ बी.एल.सी एवं बाघराज आवास संबंधी कार्य,श्रीमति सुमन जैन -जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन
श्रीमति भारती दुबे -योजना संबंधित कार्य,श्रीमति आभा सेन -नामांतरण शाखा से संबंधित कार्य,अखलेश जैन-डेयरी विस्थापन के कार्यों को करने के लिए नियुक्त किया गया है।
निगमायुक्त ने कार्यालय अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि जनसुविधा केन्द्र में प्रत्येक दिवस के प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार प्रतिदिन की रिपोर्ट से अवगत करायेंगे।