Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » डोहेला खुरई महोत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक ली
    ताजा ख़बरें

    डोहेला खुरई महोत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक ली

    admin By adminDecember 12, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । एतिहासिक किला डोहेला में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले खुरई महोत्सव की व्यापक तैयारियों को लेकर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक ली है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 14 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव में देश के सुप्रसिद्ध सेलिब्रिटी्ज के सांस्कृतिक कार्यक्रम और आर्थिक गतिविधियों में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग आएंगे अतः इसकी तैयारियां भी व्यापक और फुलप्रूफ होना चाहिए।

    नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई किले के प्रांगण में तालाब के बीच 600 साल पुराना मंदिर है। जिसमें भगवान शिव जी, श्री राधाकृष्ण जी, भगवान श्री रामेश्वर जी विराजमान हैं। प्राचीन समय से इस सिद्ध क्षेत्र की मान्यता है। किले और डोहेला मंदिर का बड़े ही परिश्रम और बड़ी लागत के साथ संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया गया है। यहां प्राचीन समय से चली आ रही मकरसंक्रांति के मेले को कुछ वर्षों से बड़े सांस्कृतिक और व्यापारिक मेले का रूप दिया गया है जो खुरई की विशिष्ट पहचान बन चुका है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार 14 जनवरी को वॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर, 15 जनवरी को मोटीवेशनल स्पीकर और कवि कुमार विश्वास, 16 जनवरी को पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह की भव्य प्रस्तुतियां होंगी।
    पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चूंकि आ रहे सभी आर्टिस्ट बड़े सेलीब्रिटी हैं इसलिए पब्लिक गेदरिंग भी तीन चार जिलों से बड़ी संख्या में होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी खुरई महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा। लोग साल भर इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। पिछले वर्ष के आयोजन की लोकप्रियता का पैमाना यह था कि, ट्वीटर, गूगल सहित सोशल मीडिया पर पहले डोहेला खुरई महोत्सव ट्रेंड कर रहा था।
    पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि किला मैदान की क्षमता को देखते हुए बाहर बड़ी एलईडी की संख्या इस बार बढ़ाई जाएगी ताकि लोगों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि तीनों दिन किले के समीप मेला प्रांगण में हजारों दूकानदार अपनी व्यापारिक गतिविधियां करेंगे। सभी मध्यप्रदेश सरकार के सभी विभागों की कल्याणकारी व हितग्राहीमूलक योजनाओं व बड़ी परियोजनाओं की जानकारी तथा उत्पाद विक्रय के स्टाल, महिला स्व-सहायता समूहों के विक्रय स्टाल, जनसमस्या निवारण शिविर मेला प्रांगण में लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा के लिए और बैठकें होंगी। आयोजक संस्था नगरपालिका खुरई है, एसडीएम खुरई इसके कोऑर्डिनेटर हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों, संस्थाओं में महोत्सव के दौरान लाइटिंग, साज-सज्जा रहे। नगर साफ सुथरा रहे। सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि इस आयोजन को अपने पारिवारिक आयोजन की भांति भागीदारी करें। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, सीएमओ राजेश मेहतेले, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, ग्रामीण थाना प्रभारी मोहन सिंह दांगी, रेंजर चंद्रभूषण सिंह, बीएमओ शेखर श्रीवास्तव सहित सभी पार्षद तथा सभी नायब तहसीलदार सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.