सागर । बाघराज आवासीय कॉलोनी में विगत दिनों निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निगम के माध्यम से दी जाने वाली बिजली सप्लाई बंद करने की बड़ी कार्यवाही की थी और साथ ही आवासीय कॉलोनी निवासियों के 200 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से बकाया कई माह के बिजली बिल का भुगतान नगर निगम में करने के बाद एनओसी प्राप्त कर नये विद्युत मीटर लगवाने की अपील रहवासियों से की थी। उक्त कार्यवाही के बाद बहुत से रहवासियों ने अपना बकाया बिजली बिल भुगतान कर निगम से एनओसी प्राप्त की और अपने नये विद्युत मीटर लगवाए हैं।

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने बाघराज आवासीय कॉलोनी का ओचक निरीक्षण कर पाया की कुछ रहवासियों ने नगर निगम की एनओसी लिए बिना अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन लिया है उन्होंने अनाउंसमेन्ट के माध्यम से सभी रहवासियों को सूचित कराया की जिनका पुराना बिजली बिल बकाया है वे नगर निगम में बिजली बिल जमा करायें और निगम की एनओसी लगाकर वैध बिजली कनेक्शन लें और जिन्होंने भी बिना निगम की एनओसी के अवैध रूप से बिजली कनेक्शन ले लिए हैं वे तत्काल अपने कनेक्शन अलग करें अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने सभी को सूचित कराते हुए कहा की बाघराज आवासीय कॉलोनी में अभी भी कुछ लोग अवैध रूप से कब्जाकर या किरायेदार के तौर पर रह रहे हैं। ऐसे सभी लोग तत्काल आवसों को खाली कर दें। अवैध कब्जाधारियों पर वैधानिक कार्यवाही कर तालाबंदी की जावेगी और किरायेदारी पर देकर कमाई करने वालों के आवास निरस्त किये जायेंगे।