Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
    • जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
    • श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
    • बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
    • वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
    • CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका
    • लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
    • अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल, शाहगढ़ क्षेत्र का मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सड़कों पर अगस्त क्रांति की गूंज के साथ निकला कांग्रेस का तिरंगा मार्च, युकां के 66वें स्थापना दिवस पर ली गई जन-सेवा की शपथ
    राजनीति

    सड़कों पर अगस्त क्रांति की गूंज के साथ निकला कांग्रेस का तिरंगा मार्च, युकां के 66वें स्थापना दिवस पर ली गई जन-सेवा की शपथ

    admin By adminAugust 9, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । स्वाधीनता संग्राम की ऐतिहासिक धरोहरों—भारत छोड़ो आंदोलन , आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता संग्राम युवा दिवस तथा भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सागर शहर में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अधिकारों की रक्षा का सशक्त संदेश दिया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के आह्वान पर देश के नौजवानों व क्रांतिकारियों ने शोषण के खिलाफ बिगुल फूंका था। इस स्वाधीनता संग्राम में देश के आदिवासी समुदाय की शहादत और संघर्ष का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने वर्तमान सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों पर संदेश देते हुए कहा कि आज एक बार फिर युवाओं, आदिवासियों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए बापू के सत्य, अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों के मार्ग पर चलते हुए संगठित होने की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों का त्याग हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है, इसलिए आज देश को आर्थिक व सामाजिक गुलामी से मुक्त कराने के लिए हर नागरिक का एकजुट होना बेहद आवश्यक है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग सदस्य डॉ. संदीप सबलोक ने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास में सामाजिक न्याय, क्रांति और युवाओं के अधिकारों का प्रतीक है । भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ने संगठन का ध्वज फहराकर युवाओं को राष्ट्र सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के निर्माण और लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है और युवा कांग्रेस इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने उपस्थित युवाओं को संवैधानिक मर्यादाओं और जन-सेवा की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण परेड का संचालन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के मार्गदर्शन में द्वारका चौधरी द्वारा संपन्न कराया गया।
    ध्वजारोहण के उपरांत राजीव गांधी भवन से शहर के मुख्य मार्गों के लिए तिरंगा मार्च रवाना हुआ। विशाल राष्ट्रध्वज हाथों में थामे सैकड़ों कांग्रेसजनों तीनबत्ती, गौरमूर्ति, कटरा बाजार, जामा मस्जिद और विजय स्तंभ से होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के माध्यम से शहरवासियों को आपसी भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण रखने का जीवंत संदेश दिया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, अमित रामजी दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग सदस्य डॉ. संदीप सबलोक, ब्लॉक अध्यक्षगण हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे व नरेंद्र मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण लता सोनी, पार्षद ताहिर खान, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहण तथा रमाकांत यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही आनंद हेला, ऋषभ जैन, लीलाधर सूर्यवंशी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, नितिन पचौरी, पप्पू गोस्वामी, अशोक नागवानी, महेश अहिरवार, विनीत ताले वाले, कल्लू पटेल, रेखा सोनी, रजिया खान, ज्योति मलैया, मीना पटेल, पवन पटेल, बंटी कोरी, प्रशांत सोनी, हरिश्चंद्र सोनवार, अनिल दक्ष, अलीम तज्जू खान, जैद खान, पीयूष अवस्थी, नीलेश अहिरवार, शुभम सोनी, लल्ला यादव, कन्हैया सोनी, गोपी यादव, खट्टू शुक्ला, छोटू तिवारी, अरविंद मछंदर, अंकुर यादव, प्रीतम यादव, सत्यम रैकवार, विनोद रैकवार एवं कमलेश जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस ने गुमराह किया, 27% आरक्षण दिलाने डा.मोहन यादव सरकार संकल्पित- भूपेंद्र सिंह

    October 10, 2026

    आंदोलनकारियों ने नहीं सरकार ने बनाया दिल्ली को बंधक : अमित दुबे ( रामजी ) भाजपा नेता के एलओपी को लेकर कहे अपशब्द पर कांग्रेस सड़कों पर करेगी विरोध

    October 10, 2026

    मंहगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी : दुबे जिला शहर कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति बैठक

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    By adminOctober 20, 20261

    सागर। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, विजय, राष्ट्ररक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।…

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर

    October 20, 2026

    जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन

    October 19, 2026

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.