Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन का चेहरा, अनुशासन और सामूहिकता हमारी पहचान : गौरव रणदिवे संगठन की मजबूती बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संभव : श्याम तिवारी
    राजनीति

    भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन का चेहरा, अनुशासन और सामूहिकता हमारी पहचान : गौरव रणदिवे संगठन की मजबूती बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संभव : श्याम तिवारी

    admin By adminMay 7, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और संगठन पद्धति से चलने वाला परिवार है। भाजपा कार्यकर्ता जहां भी जाता है, समाज उसमें पार्टी का चेहरा देखता है, इसलिए कार्यकर्ताओं का आचरण, अनुशासन और व्यवहार ही संगठन की पहचान बनता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी ने सागर में आयोजित जिला भाजपा की द्वितीय मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

    बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव मंचासीन रहे। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने मंडल अध्यक्षों एवं उपस्थित पदाधिकारियों से वन-टू-वन संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
    जिला मासिक बैठक को संबोधित करते हुए गौरव रणदिवे ने कहा कि भाजपा में “मैं” नहीं बल्कि “हम” की भावना से कार्य होता है। संगठन की शक्ति सामूहिक निर्णय, सामूहिक प्रयास और कार्यकर्ताओं के आत्मीय संबंधों में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों से दूर हो रहे साथियों को परिवार भाव से पुनः जोड़ने का आग्रह किया।
    श्री रणदिवे ने बूथ मैपिंग, शक्ति केंद्रों की सक्रियता और पन्ना समितियों के गठन को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संरचना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर उन्होंने कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक संस्कारों का माध्यम है।
    उन्होंने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रभावी माध्यम है और इसके जरिए नए लोगों को संगठन से जोड़ा जा सकता है। अंत में श्री रणदिवे ने विश्वास व्यक्त किया कि सागर जिला संगठनात्मक दृष्टि से पूरे प्रदेश में आदर्श स्थापित करेगा और कार्यकर्ता अनुशासन, सक्रियता एवं समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन विस्तार और विचार आधारित कार्यकर्ता निर्माण का सशक्त अभियान है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके संस्कारित, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो परिवार भाव के साथ संगठन को मजबूत करते हैं।
    उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली अन्य दलों से अलग है। यहां बैठकें केवल औपचारिकता नहीं बल्कि संवाद, प्रशिक्षण और संगठन विस्तार का माध्यम होती हैं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर रहा है, जो भाजपा की जीवंत संगठन संस्कृति को दर्शाता है।
    श्री पाराशर ने आगामी 17 एवं 18 मई को आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा सदस्य को कार्यकर्ता और कार्यकर्ता को नेतृत्वकर्ता बनाने का कार्य करती है। प्रशिक्षण वर्ग केवल भाषण सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अनुशासन, संगठनात्मक जीवनशैली और सामूहिकता को आत्मसात करने का माध्यम है।
    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सागर जिला संगठनात्मक दृष्टि से पूरे प्रदेश में आदर्श प्रस्तुत करेगा और आगामी प्रशिक्षण वर्ग अनुशासन, नवाचार एवं कार्यकर्ता सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने बैठक में पिछले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में प्रथम मासिक बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं तथा आगामी दिनों में बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।
    श्री तिवारी ने कहा कि सागर जिला संगठनात्मक दृष्टि से सदैव प्रदेश में अग्रणी रहा है और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के बल पर आगामी कार्यक्रमों को भी सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रत्येक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
    बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी ने किया। बैठक उपरांत उपस्थित नेता एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया का जन्मदिन मनाया।
    जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरांत संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने आगामी 17 एवं 18 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
    बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    किसान खाद्य बीज के लिए तो युवा रोजगार के लिए परेशान : अमित दुबे ( रामजी ) दतिया उप चुनाव में माहौल कांग्रेस के पक्ष में

    July 16, 2026

    भाजपा की ताकत बूथ कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन सागर नगर मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : सरोज पांडे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उद्योगपति सुनील डेंगरे परिवार से की भेंट

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.