Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब कांड : तीन आरोपियों के अवैध निर्माणों को प्रशासन के बुलडोजरों ने किया ध्वस्त
- बंडा जहरीला शराब कांड : ग्राम पंचायत धनोरा के ग्रामीणों का निर्णय,गांव में शराब बेचने,पीने पर देव मंदिर में भरना होगा जुर्माना
- निगमायुक्त ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सभी करों की शत- प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश
- IMA सागर, एकता समिति के निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में 112 का स्वास्थ्य परीक्षण
- जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान
- सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
- जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
Author: admin
सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 26 नवंबर को सागर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे सागर भाजपा कार्यालय में सागर एवं सागर ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में सांसद, विधायक, महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एसआईआर के जिला संयोजक, बीएलए-1 एवं एसआईआर के मंडल…
सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. जीएस चौबे ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की उपस्थिति में सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर के पहले दिन 113 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का सुखद उदाहरण प्रस्तुत किया। इनमें 13 रक्तदाता बहिनें भी शामिल हैं। स्वयं अविराज सिंह ने छह माह के भीतर ही दूसरी बार रक्तदान किया। विभाग संघचालक डा जीएस चौबे ने रक्तदानियों से भेंट कर उन्हें रक्तदान का महत्व और…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बकायादारों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि शहर में अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया, कचरा प्रबंधन शुल्क सहित अन्य करों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की जाए तथा कर अदायगी न करने वालों पर तालाबंदी की कार्रवाई बिना विलंब प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि जिन मैरिज गार्डन द्वारा बकाया करों की…
सागर। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पाँच दिवसीय सागर गौरव उत्सव के अंतर्गत आज स्वच्छता, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण आधारित प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उत्सव महान शिक्षाविद् एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. सर हरिसिंह गौर की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर से वाहन रैली के रूप में हुई। तत्पश्चात चकराघाट से तीन बत्ती तक विद्यार्थियों द्वारा पैदल रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता, शिक्षा और भारत रत्न सम्मान की मांग को लेकर जनजागरूकता संदेश दिए। डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर पूजन,वैदिक मंत्रोच्चारण, स्वस्तिवाचन के…
सागर । गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस, सिखों और सभी भारतीयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन मनाया गया। यह दिन नौवें सिख गुरु, जो भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे और धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता के प्रतीक रहे, की शहादत का स्मरण कराता है। इसी शहादत को स्मरण करने शहर में वाहन रैली का आयोजन हुआ।जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई तीनबत्ती पहुंची जहां शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूर्ण आदर के साथ रैली का स्वागत किया । गुरू तेग बहादुर के छाया चित्र पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने पुष्पमाला अर्पित की और…
सागर । अल्प प्रवास पर सागर आये फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा,कुलपति वाय एस ठाकुर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी, विवि के पूर्व कुल सांसद अखिलेश मोनी केसरवानी,समाजसेवी सुरेंद्र सुहाने,प्रो.जे के जैन एवं अन्य विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने चल रहे गौर सप्ताह के तहत विश्वविद्यालय में डॉक्टर सर हरि सिंह गौर की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं से मुलाकात कर चर्चा की। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि डॉ.सर हरि सिंह गौर हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी विचारधारा समर्पण और त्याग के कारण ही आज…
सागर। गऊधा धाम में आयोजित अखिल भारतीय चढ़ार समाज के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि चढ़ार समाज अनुशासन, कर्मठता, मेहनत, सच्ची निष्ठा तथा सनातन धर्म का प्रतीक है। वे चढ़ार समाज के इस कार्यक्रम में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि समाज के पूर्वजों ने यही संदेश दिया है कि मेहनत में मान है और एकता में सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज या व्यक्ति तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षा से पहले संस्कार, अहंकार…
सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने खेतों को किसी भी स्थिति में बेचने का प्रयास नही करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेती के साथ साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पशुपालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गौशाला खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा…
सागर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सागर शाखा के सत्र 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर तथा मिलिट्री हॉस्पिटल की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डॉ. आभा कुमारी रहे। समारोह को संबोधित करते हुए IMA सागर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तल्हा साद ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, फिर भी कई जगह उन्हें हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मैं पूरे समाज से अपील करता हूँ कि चिकित्सकों के प्रति हिंसा का रास्ता न अपनाएं। किसी भी असंतोष की स्थिति…
सागर । संकल्प फाउंडेशन ने MP-15 WhatsApp चैटबॉट के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान का पहला चरण तिली वार्ड से शुरू हुआ जहां स्थानीय नागरिकों को चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं शिकायत पंजीयन, सुझाव, जनसमस्या समाधान और संगठन की गतिविधियों की त्वरित जानकारी के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हर वार्ड के नागरिकों तक शीघ्र, सरल और सटीक जानकारी पहुंचाना लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी अग्रणी रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने नागरिकों को डिजिटल सुविधा से…
