Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर । भारतीय डाक विभाग के सागर संभाग के प्रवर अधीक्षक अनिल कुमार आरख एवं सहायक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से सौजन्य भेंट की। एवं भारतीय डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में उनको अवगत कराया । डाक विभाग के अधिकारियों ने सागर जिले में डाक विभाग के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में महापौर को जानकारी दी एवं नगर निगम के समस्त कर्मियों को भारत सरकार की डाक विभाग के माध्यम से प्रदान की जाने वाली समूह दुर्घटना बीमा सुरक्षा कवर प्रदान करने की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की । इस…
सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने महापौर प्रतिनिधि डॉ.सुशील तिवारी, एम.आई.सी.सदस्य एवं पार्षदों के साथ शास़्त्री वार्ड स्थित विद्यासागर कालोनी में 15 लाख रूपये की लागत से बनायी गई सी.सी.रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर, महापौर प्रतिनिधि, एम.आई.सी.सदस्य एवं पार्षदों का कालोनीवासियों ने भव्य स्वागत किया। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि विद्या सागर कालोनी में पक्की सड़क न होने के कारण यहॉ के निवासियों को बहुत परेशानी होती थी। मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सागर आने पर पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्रसिंह जब उनके दर्शन करने के लिये भाग्योदय तीर्थ गये थे…
सागर। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सिविल लाइन में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी रिशांक तिवारी के जन्मदिवस समारोह में पहुंचकर शुभाशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा रिशांक तिवारी समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। चाहे तीज त्योहार का मौका हो या फिर जन्मदिवस का, रिशांक उन्हें ऐसे मनाते हैं कि उनसे दूसरों को लाभ मिले, संदेश पहुंचे। यह बहुत ही अच्छी बात है कि रिशांक ने अपने जन्मदिन पर सीताराम रसोई पहुंचकर जरूरतमन्दों को भोजन कराया। रेस्टोरेंट में असहाय व वंचित वर्ग के बच्चों को लेकर गए और उनके साथ जन्मदिवस मनाकर यादगार मनाया। उन्होंने कहा…
सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेमंत कटारे और उनके भाई योगेश के अपराधिक मामलों में जांच के लिए लिखित शिकायत भेजी है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने शिकायत में विधायक हेमंत कटारे के विरुद्ध बलात्कार के प्रचलित प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट को पाज़ीटिव से निगेटिव में बदले जाने की निष्पक्ष जांच न्यायहित में किया जाना आवश्यक है। पत्र में हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे द्वारा संचालित आईएसबीटी भोपाल स्थित पेट्रोल पंप की आड़ में योगेश कटारे के संरक्षण…
सागर । पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पुनर्घनत्विकरण योजना अंतर्गत खुरई में 2.25 करोड़ लागत के नवीन बस का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल सागर संभाग द्वारा बनाये गये इस नवीन बस स्टैंड से खुरई में यात्री परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा।_ इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि अभी विकास की बहुत यात्रा करना है। आज खुरई आगे बढ़ रहा है, खुरई के मामले में मैंने कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि खुरई के अंदर अवैध शराब, जुआ सट्टा बर्दाश्त नहीं करूंगा। समाज के लोगों को…
सागर । सुरखी विधानसभा में क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट बैट थामकर उनकी हौसला-अफजाई की। एक तरफ कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि मोनू सिंह मोकलपुर ने बॉलिंग की तो पिच पर बल्लेबाजी कर रहे मंत्री सिंह ने उनकी दूसरी बॉल पर चैका जमा दिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी लिया। सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों खिलाड़ी…
सागर । मालथौन गौरव दिवस में मुंबई से अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आईं इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लगभग 50 हजार की भीड़ खुद को गायिका के गीतों के साथ गाने और नाचने से नहीं रोक सकी। यहां तक कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने खुद भी मंच पर पहुंच कर उनके साथ “कभी कभी“ फिल्म के गाने में सुर मिलाया। अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने गउधा धाम में आयोजित मेला सह मालथौन गौरव दिवस को अगले वर्ष से खुरई के…
सागर। इन दिनों पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव,कंबल सहित अन्य गर्म चीजों का सहारा ले रहे हैं। ठंड को देखते हुए अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के सागर संभाग के अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने अपने साथियों के साथ शहर के मुख्य चौराहो, मंदिरों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड सहित शहर की बस्तियो में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को कंबल एवं खिचड़ी बांटी और उन्होंने लोगो से जात पात से ऊपर उठकर मानवता के नाते जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के…
सागर । मकर संक्रांति पर खुरई किला मैदान में 14 जनवरी से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय डोहेला खुरई महोत्सव की व्यवस्थाओं का पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने आयोजन स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। महोत्सव का आगाज मुंबई से आ रही सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर और उनके आर्केस्ट्रा टीम की भव्य प्रस्तुति से होगा। दोपहर दो बजे से मालथौन के पावन स्थल गौउधा धाम प्रांगण में आयोजित पारंपरिक मेले में मालथौन गौरव दिवस का आयोजन होगा जिसमें इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध गायिका सायली कांबले की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसी क्रम में 15 जनवरी को सुप्रसिद्ध कवि और…
सागर। भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने सागौनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज 1863 को ऐसे तेजस्वी बालक का जन्म हुआ था जिसने अपनी युवा अवस्था में भारत की छवि संपूर्ण विश्व में बदल देने का काम किया। विवेकानंद जी के माता पिता ने भी नहीं सोचा होगा कि उन्होंने जिसे जन्म दिया है वह व्यक्ति एक दिन विश्व का सबसे धैर्यवान, बुद्धिमान, सन्यासी और सबसे ज्ञानी वक्ता बनेगा, जो सदियों तक पूजा जाएगा। अविराज सिंह ने सुरखी की पावन भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यह…
