Author: admin

सागर । बहेरिया थाना क्षेत्र की कर्रापुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मझगंवा के पास आज डिफर एक मालवाहक और मोटर साईकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई । मृतक आपस में जीजा साले थे । कर्रापुर पुलिस चौकी प्रभारी शिवम दुबे से मिली जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल सवार अनिकेत अहिरवार निवासी कर्रापुर एवं खमरिया रहली निवासी राजा अहिरवार मोटर बाइक से सागर की ओर आ रहे थे, ग्राम मझगंवा के पास सामने से आ रहे मालवाहक आप क्रमांक एमपी 16 सीए 0938 से भिड़ंत हो गई। दुर्धटना में बाइक सवार दोनों की मौके…

Read More

सागर । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर जिले के कर्रापुर ग्राम में संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए 28 फरवरी को आगमन हो रहा है। उनके सागर में आगमन को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन में कांग्रेस जनों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संबोधित करते हुए अध्यक्ष पचौरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी का बुंदेली रीति रिवाज से मोतीनगर चौराहे के पास सहित मार्ग में अनेक जगह युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल आदि द्वारा भव्य स्वागत…

Read More

सागर । जिले में तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनीं के चकते लगातार दुर्घटना के मामले बाद रहे हैं, जिनमे लोगों की जान भी जा रही है ऐसा ही एक हादसा कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ । जहां ग्राम टिंसुआ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार थाना बहरोल के ग्राम सेमरादान्त निवासी पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की की बताई जा रही है ।हाडस्ड के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी , सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर…

Read More

सागर। पुरानी सब्जी मंडी में स्थित श्री देव मारकंडेश्वर भगवान को भक्तो द्वारा हल्दी तेल चढ़ाकर पूजन कर और कच्ची पक्की पंगत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरदंड अधिकारी जूही गर्ग, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी,कैलाश माहेश्वरी पंकज केसरवानी रामकिशोर साहू,समाजसेवी बबीता केसरवानी,समाजसेवी गीता केसरवानी,समाजसेवी श्वेता केसरवानी एवं ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी के साथ सभी भक्तगण उपस्थित रहें। इस अवसर उपस्थित कन्याओं ने भगवान भोलेनाथ को हल्दी चढ़कर सभी अतिथियों ने प्रसादी के रूप में कच्ची पक्की पंगत ग्रहण की। आज भगवान भोलेनाथ की बारात लाल बत्ती सायरन और एक चार की गार्ड…

Read More

सागर। श्री बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के सान्निध्य में 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन में भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने एक बहन के विवाह की जिम्मेदारी उठाई है। इसी उद्देश्य से वे श्री बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत पिछले कई वर्षों से श्री बागेश्वर धाम सरकार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने धाम पर आधारित एक म्यूजिक एल्बम भी तैयार किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा। उनकी…

Read More

सागर । केंट थाना में आने वाले ग्राम मसवासी बहेरिया के पास रविवार की दोपहर आपे चालक ने लापरवाही से आपे चलाकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत परिजनों द्वारा प्राइवेट वाहन से बीएमसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत बंसल अस्पताल में रेफर करने के बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया…

Read More

सागर। सोमवार को केंद्रीय जेल के कैदियों को रामसरोज समूह द्वारा प्रयागराज से गंगा जमुना सरस्वती त्रिवेणी संगम का जल मंगवाकर एकादशी के अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत के साथ पूर्ण विधि विधान से स्वस्तिवाचन कर गंगाजल का पूजन किया उसके पश्चात कैदियों को स्नान कराया गया इस दौरान कैदियों ने रामसरोज समूह के सदस्य समाज सेवी शैलेश केशरवानी, समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी, समाजसेवी नवीन केसरवानी को धन्यवाद दिया । जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार ने कहा कि मैं राम सरोज समूह के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने इस अनूठे कार्य को…

Read More

सागर । भूपेंद्र भैया क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में यंग स्टार क्लब मालथौन ने यंग स्टार क्लब बांदरी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि आज भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी के फाइनल मैच में दोनों टीमों को शुभकामनाएं देता हूं। जब आपका जनप्रतिनिधि आपका सेवक यहां की जनता को सेवा देगा तो निश्चित रूप से मैं मानता हूॅं कि जनता का विकास होता है। खुरई विधानसभा में निरंतर विकास कार्य हो रहे है। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी…

Read More

सागर। कजली वन मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी जी की स्मृति में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के बीच आज फरवरी माह के इस अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। फुटबाल टूर्नामेंट पिछले 25 वर्षों से आयोजित कराने वाले सुनील तोमर के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सेवादल के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा,जिला सेवादल प्रभारी शिव कुमार नीखरा रहे। इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक सुनील तोमर ने कहा कि बड़े गर्व की बात है सेवादल ने देशप्रेम की भावना से भरे ऐसे कार्यक्रम के लिये मुझे चुना। प्रदेश सेवादल…

Read More

सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शनिवार को नगर निगम की टीम के साथ अमानक पॉलीथीन को जप्त करने की छापामार कार्यवाही की जिसके तहत् तिलकगंज स्थित थोक व्यापारी अनिल जसवानी की दुकान अंकित, अनिल एजेंसी पर अमानक पॉलिथीन के विरुद्ध छापा मार कार्रवाई की गई तो 30 बोरियों में अमानक पॉलीथीन पाए जाने पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने लगभग 10 क्विंटल अमानक पॉलिथीन को जप्त कराकर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना किया। इसके साथ ही नगर निगम की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर फुटकर दुकानों पर अमानक पॉलीथीन की जांच की गई। नगर निगम आयुक्त ने सहायक आयुक्त…

Read More