Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर।असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने परिवार सहित गोपालगंज में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए उत्पादों की खरीददारी की। हांथ से बने दीपक,मां लक्ष्मी की प्रतिमा ,झालर सहित कील बताशे के दुकानदारों के बीच पहुंच कर महापौर ने उनका उत्साह वर्धन किया। तदोपरांत महापौर और परिवार जनों ने राजघाट रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बुर्जुगों को उपहार स्वरूप कंबल,मिठाई और ग्रीन आतिशबाजी का सामान भी दिया। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों…
सागर । हफसिली में स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल के पशुमेला क्षेत्र में 22 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धन अन्नकूट पूजन उत्सव बड़े स्तर पर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जायेगा, इस आयोजन के लिए समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं निगमकर्मी और सागर डेयरी संचालक संघ सयुक्त रूप से सुनिश्चित कर तैयारियां पूर्ण करे । उक्त निर्देश निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने रविवार को डेयरी परियोजना स्थल हफसिली के निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालकों से संवाद कर दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान हफसिली में निर्मित डेयरी शेड्स में बंधे पशुओं को देखा और डेयरी संचालन हेतु यहां…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने धनतेरस के दिन सुबह सपरिवार कटरा बाजार पहुंचकर स्थानीय व्यापरीयों से स्वदेशी दीपक, सजावट एवं पूजन सामग्री आदि उत्पाद ख़रीदे। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय नागरिकों और देशवासियों को स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी बिक्री हेतु प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में निगमायुक्त श्री खत्री अपनी धर्मपत्नी एवं बच्चों सहित कटरा बाजार में दीपावली की खरीदी करने पहुँचे। उन्होंने कटरा में फुटपाथ पर दुकान लगाये…
सागर । किसी भी व्यवसाय में ब्रांड की सफलता उसकी गुणवत्ता और विश्वसनीय से तय होती है। इसमें समय लगता है लेकिन बड़ा दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित हो जाता है। “एक जिला एक उत्पाद“ में चयनित खुरई की कृषि उपकरण इंडस्ट्री ने इन्हीं विशेषताओं के कारण देश और प्रदेश के कृषि जगत में अपना स्थान बनाया है। यह स्वदेशी उत्पादों की सफलता का बड़ा उदाहरण है। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां धनतेरस पर एक पेट्रोलियम प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि खुरई के कृषि…
सागर । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़, शिकारपुर, गाजीखेड़ा, गुमरिया ग्राम के कांग्रेसियों ने अपने साथियों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेते हुए क्षेत्र के विकास में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिया। मंत्री राजपूत ने सभी कांग्रेसियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने सभी लोगों को पार्टी में शामिल होने की शुभकामनायें देते हुए कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है जिसने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनायें बनायीं और हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। सुरखी विधानसभा क्षेत्र…
सागर । विधायक शैलेंद्र जैन ने अंबेडकर वार्ड स्थित राजपूत क्षत्रिय समाज के लिए बन रहे मंगल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बताया कि यह भवन इस दीपावली के अवसर पर समाज को बड़ी सौगात के रूप में मिलेगा । विधायक जैन ने कहा कि शहर में मंगल भवन निर्माण की दिशा में एक नई क्रांति आई है। प्रत्येक वार्ड में लगभग ₹35 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि समाज के लोगों को विवाह, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थल…
सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में विभागीय शैक्षणिक एवं सृजनात्मक मैगज़ीन “Optiminds” के सेकंड एडिशन (वॉल्यूम–I) का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रवीन खरे के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रत्येक चार माह में इस मैगज़ीन का प्रकाशन किया जाता है। इससे पूर्व फर्स्ट एडिशन के तीन वॉल्यूम सफलतापूर्वक प्रकाशित हो चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीन डॉ. प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर तथा अधीक्षक डॉ. जैन, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रवीन खरे ने स्वागत भाषण में मैगज़ीन की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि Optiminds विभागीय अकादमिक गतिविधियों, रचनात्मकता…
सागर। नगर के जैन हाईस्कूल के समीप स्थित तिराहे का नामकरण श्री सेन जी महाराज के नाम से करने व उनकी प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव नगर निगम परिषद में पारित करने पर सेन शक्ति महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन के नेतृत्व में पहुंचे समाज जनों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह तथा महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महापौर व समस्त निगम परिषद ने सांस्कृतिक समरसता एक बड़ा निर्णय लिया है। यह हम सभी का कर्तव्य व…
सागर । मोती नगर थाना अंतर्गत बाघराज वार्ड स्थित सनराइज मेगा सिटी कॉलोनी में 12 और 13 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने खाली घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं अंजाम दीं। घटना के बाद विधायक शैलेंद्र जैन मौके पर पहुंचे और कॉलोनी के निवासियों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई करने और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने कहा कि सबसे पहले कॉलोनी की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित की जाए। मौके पर प्रो. गिरीश मोहन दुबे, प्रो. विनोद दीक्षित, रामाधार तिवारी,…
सागर । बुन्देलखण्ड शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सागर के आकस्मिक चिकित्सा विभाग एवं निश्चेतना विभाग द्वारा पाँच दिन सी.पी.आर. जागरूकता एवं प्रशिक्षण पखवाड़ा के विभिन्न सत्र आयोजित किये गये। उक्त पहल द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तथा नर्सिंग ऑफीसर्स, पैरामेडीकल छात्र-छात्राओं एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालय के छात्रों, सुरक्षाकर्मियों, सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सी.पी.आर. पद्धति पर हैण्ड्स ऑन ट्रेनिंग प्रदान की गई ताकि उनके द्वारा आम नागरिकों को सी.पी.आर. का महत्व समझाया जा सके एवं आकस्मिक स्थिति में पीड़ित व्यक्तियों को सी.पी.आर. दे सकें। सी.पी.आर. की सरल पद्धति द्वारा हूद्याघात पीड़ित व्यक्तियों को समय से मदद पहुँचाने पर मस्तिष्क में होने वाली…
