सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के सभी प्रमुख नाला-नालियों की व्यापक स्तर पर सफाई कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा कटरा बाजार क्षेत्र तथा रामपुरा वार्ड स्थित विजय टाकीज चौराहा तक नाला सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई कार्य के दौरान यह पाया गया कि कई स्थानों पर नालों के ऊपर पक्के अतिक्रमण एवं निर्माण किए गए हैं, जिसके कारण नालों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। नगर निगम की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नाला सफाई में बाधा बन रहे पक्के अतिक्रमणों को हटाया तथा नालों की समुचित सफाई कराई। इस कार्रवाई से नालों में जमा गाद, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाया गया।
इसके साथ ही नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दल द्वारा मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में सड़क पर सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की तथा सड़क पर रखी गई सामग्री को जप्त किया गया।
आयुक्त श्री खत्री ने अधिकारियों एवं अतिक्रमण दल को निर्देश दिए हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान रखकर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जाए ।
निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि नाला सफाई कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल हटाया जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला-नाली सफाई एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी।