सागर ! नगर निगम की लोककर्म शाखा में पदस्थ उपयंत्री दिनकर शर्मा एवं जलप्रदाय शाखा के यूडीसी मनोज चौबे के सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम सभाकक्ष में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निगमायुक्त राजकुमार खत्री सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों कर्मचारियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि दिनकर शर्मा एवं मनोज चौबे ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से नगर निगम की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा शहर के विकास, सौंदर्यीकरण तथा जलप्रदाय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में दोनों कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कार्यों एवं व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा तथा अन्य कर्मचारियों को भी उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
निगमायुक्त ने कहा कि शासकीय सेवा में नियुक्ति के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि भी निर्धारित हो जाती है, जो शासन की व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने उपयंत्री दिनकर शर्मा एवं यूडीसी मनोज चौबे की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से नगर निगम को बेहतर सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी दोनों कर्मचारी अपने अनुभवों से नगर निगम एवं समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे, जिससे अन्य कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा।
समारोह के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सहयोगी एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा की। कार्यक्रम में
कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक,
प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री आयुष शुक्ला, महादेव सोनी,राहुल रैकवार, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल, मनोज तिवारी, उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, जया श्रीवास्तव, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी, सुरेश विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, शरद ठाकुर, श्रीमती विजया श्रीवास्तव, राजेश नापित, मुन्नालाल रैकवार, सुबोध सागर, अरविंद सोनी, चंद्रविजय गौर, संजय सोनी,अजय गुप्ता, अनिरुद्ध चाचोंदिया,अनिल दुबे,यशवंत कोष्टी, राजेंद्र सनकत, राकेश तिवारी,गोपाल पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।