सागर। बीते 12 साल में मेरे जन्मदिन पर 15903 यूनिट रक्तदान हुआ है जो बुंदेलखंड के पांच जिलों, भोपाल और विदिशा के सरकारी अस्पतालों को सौंप दिया गया जिससे हजारों जरूरतमंदों का जीवन बचा सका है। मैं रक्तदाताओं का ऋणी हूं, उन्होंने अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा काम रक्तदान करके किया है। यह उद्गार विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व मंत्री श्री सिंह के शुभचिंतकों ने 11 कूलर, 11 व्हील चेयर और लाखों रुपए कीमत की ऐसी सामग्री भेंट कर उनका स्वागत किया जो जनोपयोगी है और जरूरतमंदों के काम आए। उन्होंने सभी 11 कूलर बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को दान कर दिए।

श्री सिंह ने कहा कि उनके जन्मदिवस की पूर्व वेला में पिछले 12 वर्षों से आयोजित किए जा रहे रक्तदान अभियान ने अब सेवा और मानवता का एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया है। इस वर्ष आयोजित चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के साथ 12 वर्षों में कुल 15 हजार 903 यूनिट रक्त संग्रह का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है, जिसके माध्यम से लगभग 50 हजार जरूरतमंद लोगों को जीवनरक्षक सहायता मिल सकी है। होटल ग्रांड दीपाली में आयोजित रक्तार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और यही कारण है कि उन्होंने अपने जन्मदिवस को उत्सव नहीं, बल्कि मानव सेवा का पर्व बनाया।
श्री सिंह ने कहा कि इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल रक्त संग्रह नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पहले लोग रक्तदान को लेकर अनेक भ्रांतियों से घिरे रहते थे, लेकिन अब युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2221 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बावजूद युवा 50 से 100 किलोमीटर दूर से बाइक चलाकर रक्तदान करने पहुंचे। कुल रक्तदाताओं में लगभग 60 प्रतिशत युवा रहे, जबकि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी।
श्री सिंह ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि अब सागर मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक स्थापित होने का आदेश जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिला विकास समिति की बैठक में उन्होंने यह प्रस्ताव रखा था कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक स्थापित किया जाए, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में 5 हजार से 10 हजार यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब ब्लड बैंक की क्षमता 1000 से बढ़कर 1200 यूनिट हो गई है और अगले वर्ष तक इसे 5000 यूनिट तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी पद या राजनीतिक स्थिति का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेवा का पवित्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री थे तब भी रक्तदान शिविर आयोजित होते थे, लेकिन आज मंत्री पद पर न रहने के बावजूद रक्तदान के रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि उद्देश्य मानवता और सेवा का हो तो समाज स्वयं जुड़ता चला जाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर सदैव उसी व्यक्ति के साथ खड़ा रहता है, जिसका उद्देश्य पवित्र होता है।
स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय संचालक डा नीना गिडियन, उपसंचालक स्वास्थ्य डा आर्य, जिला ब्लडबैंक प्रभारी डा महेश जैन ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 16 मई से 19 मई तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर में संग्रहीत कुल 2221 यूनिट ब्लड शासकीय जिला चिकित्सालयों के ब्लड बैंकों को सौंपे जाने का प्रमाणपत्र सौंपा।
कार्यक्रम की रुपरेखा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रोहित ने रखी। कार्यक्रम को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक कुरवाई वीर सिंह पवार, पूर्व विधायक बीना महेश राय, सागर महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, टीकमगढ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह,स्टेट बार एसोसिएशन चेयरमैन डा रश्मि ऋतुजैन, हाईकोर्ट की उपमहाधिवक्ता श्वेता यादव ने भी संबोधित किया। आभार लक्ष्मण सिंह ने तथा संचालन अजय तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों में देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व विधायक बीना महेश राय, पूर्व विधायक वीर सिंह पवार कुरवाई, पूर्व सांसद डा सुशील तिवारी, चंद्रप्रताप सिंह खुरई, अनुराग प्यासी, क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा,वीनूशमशेर जंगबहादुर राणा, सतेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह ढाना, अशोक श्रीवास्तव, रमेश मुन्ना रावत, संजय बापट बीना,सरोज राजपूत टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष, सीमा राय, प्रीति सिंह, मालथौन नपं अध्यक्षजयंत सिंह बुंदेला, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, नपा उपाध्यक्ष गंजबासौदा संदीप सिंह, एडवोकेट श्वेता यादव, पार्षद रामू ठेकेदार, पार्षद सोमेश जड़िया, पार्षद रूबी पटेल, पार्षद राजकुमार पटेल, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, पार्षद सूरज घोसी, अरविंद तोमर, सतेंद्र सिंह होरा, आशीषप टैरिया, बार एसोसिएशन सागर सचिन वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, डा जीएस ठाकुर, डा लक्ष्मी ठाकुर, रवींद्र सिंह गौर, दलहन संघ अध्यक्क्ष महेश साहू, शारदाबाई खटीक, लक्ष्मण सिंह, संतोष दुबे, अजय तिवारी देवचैरी, अभिषेक खरे टीकमगढ़ सहित हजारों गणमान्य जन उपस्थित रहे।