सागर । कार्यालय 7 एम.पी. बालिका बटालियन एनसीसी सागर के तत्वावधान एवं कैम्प कमांडेंट कर्नल सुजीत देशमुख के नेतृत्व में 8 से 17 मई तक आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-167 का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल तिवारी, कुलपति, एस.व्ही.एन. यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी एएनओ, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स शामिल हुए।

शिविर के दौरान खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर एवं जूनियर कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत समूह गान, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल नृत्य एवं कविता पाठ जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कैडेट्स द्वारा “नशा मुक्ति” एवं जल संरक्षण पर आधारित नाट्य मंचन ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम में अनुशासन, प्रतिभा एवं सामाजिक जागरूकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। शिविर ने युवाओं को खेल, संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
प्रतियोगिताओं में खो-खो सीनियर विंग में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः जीडीसी कॉलेज सागर एवं एस.व्ही.एन. यूनिवर्सिटी को प्राप्त हुए। जूनियर वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान क्रमशः रानी दुर्गावती हाई स्कूल एवं एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल सागर ने प्राप्त किया। ड्रिल प्रतियोगिता में सीनियर विंग में जीडीसी कॉलेज सागर तथा जूनियर विंग में रानी दुर्गावती हाई स्कूल प्रथम स्थान पर रहे।
कैडेट कल्याण समिति द्वारा चयनित कैडेट्स को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर प्रत्येक छात्रा को 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली कैडेट्स में मुस्कान साहू, सविता चौधरी, क्षमा पांडे, खुशी राठौर, गौरी सोनी, आयुषी राजपूत एवं अंशु भदौरिया शामिल हुए।