Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » कृषि रथ को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी सशक्त किसान ही देश की असली पहचान : गोविंद राजपूत
    ताजा ख़बरें

    कृषि रथ को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी सशक्त किसान ही देश की असली पहचान : गोविंद राजपूत

    admin By adminMay 16, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विशेष कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत 16 मई से 30 मई तक कृषि रथ ब्लॉक एवं गांव स्तर तक पहुंचकर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि विभाग की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। अभियान का शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।

    इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कृषि विभाग की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सशक्त किसान भारत की असली पहचान बनेगा। किसानों को योजनाओं की सही जानकारी मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे शासन की सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ा सकें।” उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक करें और उन्हें आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सिंचाई योजनाओं तथा कृषि अनुदान संबंधी जानकारी दें।
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है और कृषि क्षेत्र को नई तकनीकों एवं योजनाओं के माध्यम से मजबूत करना है। कृषि रथ अभियान किसानों को जागरूक करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    कृषि विभाग के उपसंचालक राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं योजनाओं से जोड़ने हेतु खरीफ की तैयारी हेतु सागर जिले में कृषि रथ का शुभारंभ किया गया।
    इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 से 30 मई तक जिले की सात विधानसभाओं के अंतर्गत कुल 11 विकासखंडों में कृषि रथ का संचालन किया जाएगा।
    प्रत्येक दिन लगभग तीन से चार पंचायत में भ्रमण कर कृषि रथ के माध्यम से संबद्ध विभागों की जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
    *किसानों तक पहुंचेगी तकनीकी जानकारी*
    *
    कृषि रथ अभियान का उद्देश्य जिले के किसानों तक सीधे पहुंचकर उन्हें आधुनिक खेती, नवाचार, सरकारी योजनाओं तथा कृषि आधारित आय-वृद्धि के उपायों की जानकारी देना है। इस कृषि रथ में उपस्थित तकनीकी दल, कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसानकिसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
    अभियान के दौरान गांव-गांव जाकर किसानों को फसल उत्पादन, बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य, कीट-रोग नियंत्रण, पोषक तत्व प्रबंधन एवं कृषि यंत्रीकरण जैसी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
    *अभियान के प्रमुख बिंदु*
    कृषि रथ संचालन के दौरान किसानों को निम्नलिखित विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा—
    ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी,
    जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु तकनीकी प्रशिक्षण,
    फसल विविधीकरण एवं लाभकारी फसल चयन पर मार्गदर्शन,
    एकीकृत पोषक तत्व ,रोग एवं कीट प्रबंधन,
    कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कृषि-उद्यमिता, पशुपालन एवं मत्स्य पालन आधारित गतिविधियाँ
    कृषि एवं संबद्ध विभागों की सहभागिता
    कृषि रथ अभियान में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता विभाग की सक्रिय सहभागिता रहेगी। किसानों को बागवानी फसलें, सब्जी उत्पादन, फलोद्यान, डेयरी विकास, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, मत्स्य पालन के आधुनिक तरीके तथा सहकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
    इस अवसर पर उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र सागर से कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रमुख डॉ के एस यादव, परियोजना संचालक एम के प्रजापति उद्यानिकी विभाग से उपसंचालक उद्यानिकी पी एस बडोले,पशुपालन विभाग से सहायक संचालक डॉ वी एस ठाकुर, मत्स्यपालन विभाग से आर एम प्रजापति के साथ साथ कृषि विभाग के समस्त सहायक संचालक सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    By adminJune 5, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश…

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.