सागर । जिले में जनगणना महाअभियान 2027 के अंतर्गत चल रहे मकान गणना कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त रुख अपनाया है। मकानगणना कार्य में अनुपस्थित रहने, निर्देर्शों का अनुपालन करने, कार्य में शिथिलता एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रगति न देने पर तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित शिक्षकों से एक दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है।

जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
जिन्हें नोटिस दिये गये उनमें
रघुराज गौड शिक्षक प्राथमिक शाला जुझारपुरा तहसील बांदरी, नीलेश कुमार जैन माध्यमिक शिक्षक मॉडल उमावि बन्डा
एवं बलराम शाक्य शिक्षक प्राथमिक शाला बेलाखेडा तहसील बांदरी शामिल हैं
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती पाल ने स्पष्ट किया है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य प्राथमिकता पर है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित एचएलबी का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न करें।