सागर । मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल विकास सभा सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय समर का मातृदिवस पर हुआ समापन, समर कैंप में सम्मिलित बच्चों ने पेंटिंग एवं डांस के माध्यम से मां के प्रति अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे समाजसेविका सुष्मिता ठाकुर, अग्रवाल क्लासिस के संचालक आशीष अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार भीमसरिया उपस्थित रहे कार्यक्रम भी अध्यक्षता आलोक अग्रवाल ने की।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद समाज की वरिष्ठ मातृशक्तियो का मातृदिवस पर मालाओं से अभिनंदन किया गया। समर कैंप में सम्मिलित बच्चों ने भी मातृदिवस के अवसर पर पेंटिंग, कविता एवं डांस के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त करी।
समर कैंप की संयोजक मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा की संभागीय अध्यक्ष सीमा अग्रवाल एवं महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने बताया कि दस दिवसीय समर कैंप में गोंड़ पेंटिंग आर्ट, वैदिक गणित, जुम्बा योगा एवं फारयलेस कुकिंग का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 40 बच्चों एवं महिलाओं ने सम्मिलित होकर उक्त विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि एवं गोंड पेंटिंग की प्रशिक्षक सुष्मिता ठाकुर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर से बच्चों में कलात्मक दक्षता के विकास के साथ साथ सामूहिक सहभागिता का भाव निर्मित होता है, समर कैंप में प्राचीन गोंड पेंटिंग आर्ट के लिए जो रुचि दिखाई वह काबिले तारीफ है। अग्रवाल क्लासिस के आशीष अग्रवाल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ ऐसे प्रशिक्षण शिविर मोबाइल से दूर रहकर बच्चो के शारीरिक मानसिक विकास में सहायक होते हैं
मध्यप्रदेश युवा अग्रवाल महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में चरित्र निर्माण, अनुशासन, समयबद्धता और परिवार से निकलकर समाजवाद का भाव जागृत करने में यह समर कैंप उपयोगी साबित हो रहा है। रीति अग्रवाल ने कहां कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में एक साथ मिलजुल सीखने की रूचि जागृत होती है।
प्रशिक्षण के साथ साथ स्वास्थ्य जागरूकता के लिए जांच व परामर्श के साथ कैंप में विशेष सहयोग के लिए अटल वेलनेस सेंटर की कंचन अग्रवाल, सुष्मिता ठाकुर, ऋतु सिरवानी , पारुल अग्रवाल, रीति अग्रवाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
दस दिवसीय समर कैंप का प्रतिवेदन सुनीता अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव मोहन अग्रवाल एवं आभार गीतेश अग्रवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये।
कार्यक्रम में शशिकांता अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, लता अग्रवाल, इंद्रा अग्रवाल,मधु अग्रवाल, रीतु अग्रवाल वर्षा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल मोनिका अग्रवाल,विवेक अग्रवाल, बृजकिशोर गोल्डी अग्रवाल,विशाल अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल पर्व अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।