सागर । नगर निगम द्वारा संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” के तहत तिली वार्ड में 15 वां शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं। कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीत तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा पहली बार इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान सीधे उनके वार्डों में किया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जा रहा है।
*महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में फीडबैक देने की अपील की*
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने जनचौपाल शिविर में उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता प्रारंभ हो चुकी है सभी वार्डवासी घरों से निकलने वाला कचरा निर्धारित कचरा वाहनों में ही दें और अपने वार्ड एवं घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए परिवार सहित फीडबैक अवश्य दें ताकि सागर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में पुनः उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हो सके।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि इस पहल से नागरिकों को राहत मिल रही है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना नहीं पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ उन पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, जो अब तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई की गई।
*झालमुड़ी खिलाकर बंगाल जीत की खुशियां मनाई*- शिविर में तिली वार्ड पार्षद मनोज चौरसिया ने महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी,एम आई सी सदस्य पार्षद, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी एवं शिविर में उपस्थित नागरिकों को झाल मुड़ी खिलाकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशियां मनाई।
*गिरधारीपुरम में डामर रोड, हाईमास्ट एवं चोपड़ा धाम में हाईमास्ट लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा*- गिरधारी पुरम के नागरिकों ने डामर रोड एवं हाईमास्ट लाइट लगाने हेतु सुशील पांडेय के नेतृत्व में महापौर को ज्ञापन सौंपा तथा पार्षद मनोज चौरसिया ने चोपड़ा धाम में हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग की जिस पर महापौर ने उक्त सभी कार्य शीघ्र कराएं जाने का आश्वासन दिया।
शिविर में एम आई सी सदस्य श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन,पार्षद मनोज चौरसिया, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ,पूर्व पार्षद दीपेंद्र दुबे, सुशील पांडेय, रामचंद्र चौरहा, आर.के.खरे, अतुल दुबे, आनंद अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, रतिराम सिलावट,उपायुक्त एस एस बघेल, उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, योजना प्रभारी जया श्रीवास्तव, एन यू एल एम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल, रैकवार, मंगल तिवारी कर संग्राहक प्रमोद पांडेय सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।