सागर । सागर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए स्वच्छता किट, शौचालय किट, डस्टबिन एवं मशीनरी आदि सभी आवश्यक संसाधन हमारे पास मौजूद है, शहर की बेहतर सफाई हेतु समय पर यह सभी सामग्री आपको उपलब्ध करायी जाती है।

यह बात नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने नगर निगम की स्टोर शाखा में रखी सफाई से संबंधित सामग्री का निरीक्षण कर शहर के समस्त उपस्थित सफाई दरोगा, जोनप्रभारियों और सफाई मित्रों से कही। उन्होंने सुबह सुबह 48 वार्डों के जोनप्रभारी व सफाईदरोगाओं से शहर की स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली और प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक दरोगा से वार्ड की बिंदूवार जानकारी ली और उनके वार्डों में डस्टबिन, नाडेप पिट, पेवर ब्लाॅक, पेंटिंग व स्वच्छता ब्रांडिग, शौचालयों की व्यवस्था, नाले नालियों की सफाई, नागरिकों द्वारा गीला सूखा कचरा अलग-अलग डोर टू डोर कचरा गाड़ी में दिलाना आदि साफ-सफाई की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा की सभी दरोगा अपने अपने वार्ड में आवश्यक बिंदुओं पर चेकलिस्ट तैयार करें और जोलन व अन्य अधिकारियों की मदद से क्रासचेक कर जो भी कमियां बचीं हैं उन्हे दूर करें। ऐंसे वार्ड जहां अभी भी तैयारी की अधिक आवश्यकता है उनके जोनप्रभारी विशेष चिंताकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कराना सुनिश्चित करें। स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन अनुसार सभी बिंदुओं पर आधारित स्थलों के फोटो साक्ष्य एकत्र कर उनका विश्लेषण करें जहां कमी रह गई है उस कमी को सामंजस्य के साथ समय पर पूरा करें। सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अव्वल बनाने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं अब केवल आवश्यकता है तो बेहतर माॅनीटरिंग और मेहनत से परिणाम को अपने पक्ष में करने की। आप सभी अपनी पूरी ताकत से सागर को अग्रणी बनाने के लिए कार्यकर रहे हैं। ऐसे में कहीं कोई कमी न रह जाये यह चिंता हम सभी को करनी है हम सब आपसी सहयोग से सागर को अग्रणी बनायेंगे। सभी सफाई मित्र स्वयं सिटीजन फीडबैक दें और अपने वार्डों व क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का फीडबैक दिलाना सुनिश्चित करें। सिटीजन फीडबैक का बड़ा महत्व है। अपने वार्ड में स्वच्छता पंचायत का आयोजन करें रहवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी दें और जागरूक बनाएं। देश और प्रदेश स्तर के निर्णायक दल सिटीजन फीडबैक, फोटोग्राफ, विडियो और सर्वे रिपोर्ट आदि के आधार पर ही रैंकिंग तय करते हैं। इसलिए प्रत्येक पहलु पर हमारा सागर खरा उतरे इसके लिए हर प्रकार की तैयारी हमें करना हैं। उन्होंने कहा की निगम कार्यालय में बैठक के माध्यम से प्रत्येक जोन की समीक्षा अलग अलग की जावेगी सभी जोन प्रभारी अपने दरोगाओं के साथ पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होवें। उन्होंने कहा की सागर पिछले वर्ष की तुलना में अब और भी व्यवस्थित और साफ स्वच्छ हुआ है। पिछले वर्ष 10वीं राष्ट्रीय रैंक हासिल की थी तो इस बार की हमारी तैयारी प्रथम स्थान हासिल करने की है। लगभग सभी आवश्यक बिंदूओ पर निगमप्रशासन कार्य कर रहा है। चौक चैराहों की तस्वीर अब बदल चुकी है नाले नालियाँ बन रहीं हैं, ब्लैक स्पाॅट आज खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित हो रहे हैं। कबाड़ से जुगाड़ कर विशेष आकर्षक कलाकृतियां बनाकर जगह जगह स्थापित की गयीं हैं। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और स्वच्छता संदेश सभी को प्रेरित कर रहे हैं। अब एक सप्ताह तक हमें युद्ध स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर स्वच्छता को जीत की दिशा देना और मेहनत कर जीत सुनिश्चित करना और सागर को स्वच्छता में नंबर -1 बनाना है।